मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत में सुनवाई के दौरान अहम मोड़ आया। प्रेमिका मुस्कान संग मिलकर साैरभ की हत्या करने का आरोपी साहिल अपने बचाव में कोई साक्ष्य पेश नहीं कर सका। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 अप्रैल की तारीख तय कर दी है।
यह भी पढ़ें: West UP Weather: राहत की बूंदों से धड़ाम हुआ पारा, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत
2 of 5
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
बचाव पक्ष सबूत पेश नहीं कर सका
दरअसल इस मामले में जिला जज की अदालत में आरोपी साहिल शुक्ला को अपने बचाव में साक्ष्य पेश करने थे। हालांकि वह अदालत में कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं कर सका।
3 of 5
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साहिल की अधिवक्ता ने कोर्ट से मांगा समय
साहिल की अधिवक्ता रेखा जैन ने अदालत से कहा कि फिलहाल उनके पास बचाव पक्ष की ओर से पेश करने के लिए कोई एविडेंस उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने अदालत से कुछ और समय देने की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 30 अप्रैल को तय कर दी।
4 of 5
सौरभ हत्याकांड, साहिल-मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल जेल में बंद
सौरभ राजपूत हत्याकांड में मृतक की पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला दोनों ही मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद हैं। इस मामले में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस पहले ही दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। पीड़ित पक्ष की ओर से सभी गवाह और साक्ष्य अदालत में पेश किए जा चुके हैं और अब मामला डिफेंस एविडेंस के चरण में है।
5 of 5
सौरभ हत्याकांड, साहिल-मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी अगली सुनवाई
बताया गया कि 21 अप्रैल को साहिल ने अदालत में जज के सामने कहा था कि वह अपने बचाव में सफाई और साक्ष्य पेश करना चाहता है। अदालत ने उसे यह मौका भी दिया।अब 30 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में साहिल और मुस्कान जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से जुड़ेंगे, जहां बचाव पक्ष की ओर से उनका पक्ष रखा जाएगा।
कमेंट
कमेंट X