{"_id":"69f1dcdadf4e04ec2f09aaff","slug":"meerut-sub-inspector-arrested-for-bribery-falls-into-depression-after-wedding-alliance-with-minister-s-niece-b-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा का रिश्ता टूटा, जेल में बढ़ा ब्लड प्रेशर, मंत्री की भतीजी से होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा का रिश्ता टूटा, जेल में बढ़ा ब्लड प्रेशर, मंत्री की भतीजी से होनी थी शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जेल जाने के बाद मंत्री धर्मपाल सिंह की भतीजी से तय शादी का रिश्ता टूट गया। दरोगा उच्च रक्तचाप और तनाव से जूझ रहा है, एसएसपी ने बर्खास्तगी की रिपोर्ट डीजीपी को भेजी है।
आरोपी दरोगा छत्रपाल
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार दरोगा छत्रपाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एंटी करप्शन टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद अब उनकी निजी जिंदगी पर भी असर पड़ा है। जेल जाने के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री की भतीजी से तय उनकी शादी का रिश्ता टूट गया, जिसके चलते दरोगा तनाव में बताया जा रहा है। वहीं जेल में उनका उच्च रक्तचाप का इलाज भी चल रहा है।
Trending Videos
एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाने से जुड़ा है। पिछले साल 17 नवंबर को पुलिस ने 20 किलो 663 ग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें देहरादून के नेहरू कॉलोनी निवासी दाउद, हरियाणा के यमुनानगर निवासी साहिल और मेडिकल थाना क्षेत्र के कालियागढ़ी निवासी मनीष शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री ने हरदोई से किया उद्घाटन, बिजाैली में लोगों ने देखा लाइव प्रसारण
मामले में मनीष की पत्नी सीमा को भी आरोपी बनाया गया था और इस मुकदमे की विवेचना 2023 बैच के दरोगा छत्रपाल को सौंपी गई थी। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद मनीष ने दरोगा से संपर्क किया तो छत्रपाल ने उसकी पत्नी को क्लीनचिट देने के बदले रिश्वत की मांग की। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।
मंत्री की भतीजी से तय शादी टूटी
बताया जा रहा है कि दरोगा छत्रपाल की शादी प्रदेश सरकार के पशुधन, दुग्ध विकास व राजनीतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह की भतीजी से तय हुई थी। लेकिन रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद मंत्री पक्ष ने यह रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद से दरोगा मानसिक तनाव में बताया जा रहा है।

जेल में बिगड़ी तबीयत, चल रहा उपचार
प्यारे लाल जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान दरोगा का ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद से जेल में भी उसका इलाज कराया जा रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार दरोगा का नियमानुसार उपचार कराया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X