सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi weather Kashi experienced 14 days of April 3.5 degrees hotter than the 30-year average in varanasi

Varanasi Weather: अप्रैल के 14 दिन 30 साल के औसत से भी 3.5 डिग्री ज्यादा तपे, अलनीने के संकेत ने तपाया

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

2014 में अप्रैल का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री था जो कि महीने के सबसे अंतिम दिन 30 को गया था, जबकि इस साल अप्रैल में ऐसे 13 दिन रहे जब पारा 40 डिग्री के पार चला गया।

varanasi weather Kashi experienced 14 days of April 3.5 degrees hotter than the 30-year average in varanasi
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इस साल काशी में अप्रैल के 14 दिन औसत से भी करीब साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा तपे। 30 साल के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में अधिकतम तापमान का औसत 39.2 डिग्री है जबकि इस बार 15 से 27 अप्रैल के बीच औसत तापमान 42.58 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे अप्रैल महीने को जोड़ लें तो भी ये 41 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।
Trending Videos


2014 में अप्रैल का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री था जो कि महीने के सबसे अंतिम दिन 30 को गया था, जबकि इस साल अप्रैल में ऐसे 13 दिन रहे जब पारा 40 डिग्री के पार चला गया। 2015 और 2020 में अधिकतम पारा 41 डिग्री था जबकि इस साल अप्रैल के 12 दिन ऐसे रहे जब दिन का तापमान इससे ज्यादा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath Dham: अब बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती की भी तत्काल बुकिंग, वेबसाइट पर शो होगा विकल्प

2012 में 42 डिग्री अधिकतम था मगर इस बार 9 दिन तक पारा इसके ऊपर रहा। सात दिनों तक तापमान 43 डिग्री से ज्यादा था जो 2018 का अधिकतम है। चार दिन तक तो 44 डिग्री ऊपर रहा, इतना 2013 और 2016 में पहुंचा था। वहीं एक दिन तो पारा 45 डिग्री सेल्सियस चला गया था।

सूखी पछुआ ने नमी सोखी, साफ मौसम ने बढ़ाई धूप की चुभन

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार लंबे समय तक पछुआ हवा के चलते ऐसी स्थिति बनी। ये पछुआ सूखी भी थी जिसने इधर की नमी को काफी हद तक खत्म कर दिया था। वहीं मौसम और हवा बिल्कुल साफ थी जिससे धूप की पूरी रोशनी अपनी फुल तीव्रता के साथ धरती पर पड़ रही थी। इसी तरह से अलनीनो की परिस्थितियां भी बन सकती हैं। अभी भी पछुआ हवा का प्रभाव बुंदेलखंड की तरफ है जिससे वहां पर तापमान 47 डिग्री को अप्रैल में ही पार कर गया है।

अप्रैल के औसत से ज्यादा गर्म दिन (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

  • 3 अप्रैल - 39.5
  • 15 अप्रैल - 40.1
  • 16 अप्रैल - 42.8
  • 17 - 41.7
  • 18 - 41.6
  • 19 - 43
  • 20 - 44.2
  • 21 - 44
  • 22 - 42.4
  • 23 - 43.1
  • 24 - 43.4
  • 25 - 44.3
  • 26 - 45
  • 27 - 41.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed