सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth Murdered After Lured from Home Back of Head Crushed with Axe Eye Gouged Out FIR

घर से बुलाकर की युवक की हत्या: कुल्हाड़ी से कूच दिया सिर का पिछला हिस्सा, फोड़ दी आंख; साढ़ू और बेटों पर आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। आरोप है कि शराब पिलाने के बाद साढ़ू और उसके बेटों ने युवक को काफी देर तक पीटा भी था। 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Youth Murdered After Lured from Home Back of Head Crushed with Axe Eye Gouged Out FIR
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Sonbhadra News: चोपन में जुगैल थाना क्षेत्र के कुड़ारी गांव के खजुरहिया टोले में मंगलवार की रात बल्लू कोल (32) की हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे लहुलूहान हाल में मिला। सिर, आंख और सीने पर कुल्हाड़ी से वार के निशान मिले हैं।

Trending Videos




परिजनों के मुताबिक उसे घर से बुलाकर ले जाया गया और फिर शराब पिलाकर हत्या कर शव फेंक दिया गया। पुलिस ने पिता और दो पुत्रों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। आरोपी उसके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुड़ारी ग्राम पंचायत के खजुरहिया टोला निवासी बल्लू कोल मजदूरी करता था। भाई राहुल ने बताया कि बल्लू के पत्नी की फुफेरी बहन की शादी गांव के ही डब्लू कोल से हुई है। मंगलवार की शाम डब्लू कोल का पुत्र कोराइल घर आया और बल्लू को बुलाकर अपने साथ ले गया। 

परिजनों में मचा कोहराम

आरोप है कि रात में उसे शराब पिलाने के बाद कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। बल्लू के सिर के पिछले हिस्से में कुल्हाड़ी से चोट के निशान मिले हैं, जबकि आंख व सीने पर भी गहरे जख्म पाए गए हैं। 

आसपास काफी मात्रा में खून भी बिखरा था। सूचना पर जुगैल एसओ शिव प्रताप वर्मा, ओबरा सीओ अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर डब्लू कोल, उसके पुत्र कोराइल और प्रीतम कोल के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed