{"_id":"69f1ed2f21a388fcb2087c1e","slug":"varanasi-weather-taken-turn-clouds-have-gathered-in-sky-and-heavy-rain-has-lashed-down-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: काशी में मौसम का बदला मिजाज, आसमान में छाए काले बादल; झमाझम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: काशी में मौसम का बदला मिजाज, आसमान में छाए काले बादल; झमाझम हुई बारिश
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi Weather News Today: वाराणसी में मौसम पूरी तरह बदल गया है। बुधवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए।
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ले लिया। आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश और तेज हवाओं से मौसम पूरी तरह बदल गया। वहीं लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस किया।
Trending Videos
जारी किया गया था यलो अलर्ट
काशी में 29 अप्रैल से 1 मई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 4 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। आंधी के साथ ही बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 14 दिनों से दिन का तापमान सामान्य से 4 से लेकर 10 डिग्री तक ऊपर ही दर्ज किया जा रहा था। मंगलवार को हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही। हवा में नमी 50 फीसदी तक रही। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X