सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Minister Vijay Shah Faces Backlash for Claiming Amrit Bharat Train speed claim Watch Viral Video

MP: 'अमृत भारत की स्पीड 160 किमी', कहकर घिरे मंत्री शाह, 110 की स्पीड को बढ़ा चढ़ाकर बता दिया; देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

खंडवा में अमृत भारत एक्सप्रेस के स्वागत मंच पर मंत्री विजय शाह ने ट्रेन की स्पीड 160 किमी/घंटा बता दी, जबकि असल रफ्तार 110 है। उनके इस बयान पर कई सारे सवाल उठने लगे। पढ़ें पूरी खबर

MP Minister Vijay Shah Faces Backlash for Claiming Amrit Bharat Train speed claim Watch Viral Video
मंत्री विजय शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले को बुधवार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नई सौगात मिली। बनारस से पुणे (हडपसर) के बीच चलने वाली इस ट्रेन का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इसके बाद ट्रेन दोपहर में चार रेलवे ज़ोनों को जोड़ने वाले खंडवा स्टेशन पहुंची, जहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसका स्वागत किया। बताया गया कि इस ट्रेन के खंडवा में स्टॉपेज को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री से मुलाकात कर मांग उठाई थी। क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए अब इस ट्रेन का ठहराव खंडवा स्टेशन पर भी सुनिश्चित किया गया है।

Trending Videos


पढ़ें: शहडोल में साथ निकली डोली और अर्थी: विदाई की रस्म के बीच दूल्हे के पिता की मौत, दुल्हन रोते हुए ससुराल पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के आगमन से पहले रेलवे स्टेशन पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंत्री विजय शाह के साथ पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मंत्री विजय शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे समेत हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

May be an image of one or more people and temple

मंत्री ने स्पीड को लेकर कर की तथ्यात्मक गलती
हालांकि अपने संबोधन के दौरान मंत्री विजय शाह ने ट्रेन की गति को लेकर तथ्यात्मक गलती कर दी। उन्होंने कहा कि ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जबकि वास्तविकता में इस अमृत भारत एक्सप्रेस की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटे निर्धारित है। इसके अलावा यात्रियों ने भी बताया कि ट्रेन के अंदर बाहरी शोर सामान्य ट्रेनों की तरह ही सुनाई दे रहा है। 



कर्नल सोफिया कुरैशी पर दे चुके हैं विवादित बयान
बता दें कि इससे पहले बीजेपी नेता और मंत्री विजय शाह अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में आए थे। जब इन्होंने इंदौर जिले के महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय सेना की पहली महिला इंफेंट्री अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बता दिया था। वीडियो के वायरल होने के बाद न सिर्फ मध्य प्रदेश, बल्कि देशभर में शाह के खिलाफ लोगों ने विरोध व्यक्त किया था। विपक्षी कांग्रेस ने उनके बयान को अस्वीकार्य और भड़काऊ बताते हुए बीजेपी से विजय शाह को बाहर का रास्ता दिखाए जाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed