सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student Died after Hit by School Bus dead Body Dragged for 50 Meters in Azamgarh

दर्दनाक हादसा: स्कूली बस की टक्कर से छात्र की मौत, 50 मीटर तक घसीटता गया, शव गोद में लेकर बिलखती रही मां

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 29 Apr 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में स्कूली बस की चपेट में आने से कक्षा 9 के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। बस के पहिये में फंसकर 100 मीटर तक साइकिल घसीटती रही। वहीं 50 मीटर तक छात्र का शव घसीटता गया। 

Student Died after Hit by School Bus dead Body Dragged for 50 Meters in Azamgarh
बेटे का शव लेकर रोती-बिलखती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल जा रहे कक्षा 9 के छात्र की स्कूली बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्र का शव बस में करीब 50 मीटर तक घसीटता गया। वहीं साइकिल करीब 100 मीटर तक घसीटती गई लेकिन बस नहीं रुकी। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना है। उधर, घटनास्थल पर पहुंची छात्र की मां अपने बेटे का शव गोद में लेकर बिलखती रही। यह देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला 
अतरौलिया थाना क्षेत्र पकड़डीहा निवासी मृतक छात्र आनंद राजभर बुधवार को साइकिल से घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज पढ़ने जा रहा था। जैसे ही वह गोरहरपुर गांव के पास स्कूल तिराहे के समीप पहुंचा, तभी तेज गति से आ रही स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद छात्र साइकिल समेत बस में फंस गया, लेकिन चालक ने बस नहीं रोका। बताया जा रहा है कि शव करीब 50 मीटर तक बस में घसीटता रहा, जबकि साइकिल लगभग 100 मीटर तक फंसी रही। इसके बाद चालक बस को स्कूल परिसर में खड़ा कर भाग निकला। 



सूचना पर अतरौलिया थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कूली बस एक निजी स्कूल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस और विद्यालय का प्रबंधन एक ही व्यक्ति के पास है। थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed