{"_id":"69f1a4861c6e21057202990d","slug":"two-youths-dead-three-injured-in-road-accident-involving-two-bike-collision-in-azamgarh-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने छीनी दो जिंदगियां: शादी समारोह से लौटते समय दो बाइकों की टक्कर, दो युवकों की मौत; तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने छीनी दो जिंदगियां: शादी समारोह से लौटते समय दो बाइकों की टक्कर, दो युवकों की मौत; तीन लोग घायल
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में पचरुख्वा गांव के पास देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
दोनों युवकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के पचरुख्वा गांव के पास मंगलवार की रात लगभग 12.30 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई। भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos
कैसे हुआ हादसा
गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर सोनियापार गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (28) व अंकित यादव (16) पुत्र रामनारायण यादव जौनपुर जनपद के चंदवक में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र मेहनाजपुर बाजार में केक की दुकान चलाता था और परिवार में वह दो भाइयों व एक बहन में छोटा था। वहीं अंकित कक्षा 10 का छात्र था और अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके परिवार में दो भाई और तीन बहनें हैं।
इसे भी पढ़ें; पीएम के काशी दौरे की तस्वीरें: बरेका से विश्वनाथ धाम तक पीएम मोदी का रोड शो, ढोल-नगाड़े और शंखनाद से गूंजा शहर
हादसे में दूसरी बाइक पर सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी हर्ष चौहान (19), सत्येंद्र चौहान (26) और सामंत चौहान (14) पुत्र अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बताया गया कि धर्मेंद्र यादव हेलमेट लगाए हुए थे, इसके बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X