{"_id":"69f1adb82c5e469bf605809d","slug":"dispute-over-cooler-air-at-wedding-gathering-one-dead-three-injured-in-azamgarh-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर की हवा बनी जानलेवा: शादी समारोह के दौरान घराती- बराती के बीच जमकर हुई मारपीट, एक की मौत; तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर की हवा बनी जानलेवा: शादी समारोह के दौरान घराती- बराती के बीच जमकर हुई मारपीट, एक की मौत; तीन लोग घायल
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक कूलर की हवा के लिए घराती-बराती के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
घटना से पसरा मातम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर, अजमतगढ़ में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान जयमाल के समय कूलर की हवा को लेकर घराती-बाराती पक्ष में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए और मऊ जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर बेल्थरी निवासी अमीरचंद (26) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
Trending Videos
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पर सीओ सगड़ी अनिल वर्मा व थाना प्रभारी जीयनपुर राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि विवाह समारोह में कूलर की हवा को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X