{"_id":"69f1b09c7b6db86a8b071103","slug":"azamgarh-police-department-transferred-of-15-police-personnel-including-media-cell-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले; मीडिया सेल में भी बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले; मीडिया सेल में भी बदलाव
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां 15 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए। निजामाबाद व सिधारी थाने में कमान बदली है। वहीं मीडिया सेल में भी बदलाव किया गया है।
पुलिस के तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से 15 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। निजामाबाद थाने में छापा मारने के दौरान दरवाजा तोड़ने की घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक हीरेंद्र प्रताप सिंह को हटाकर मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिधारी थाने पर तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को निजामाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Trending Videos
मीडिया सेल के प्रभारी रहे राजीव कुमार मिश्रा को सिधारी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार विशेष चोरी अनावरण टीम के प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी को गंभीरपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर के प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह को मेहनाजपुर, जबकि मेहनाजपुर के प्रभारी मनीष पाल को एसपी का पीआरओ नियुक्त किया गया है। पीआरओ विनय कुमार सिंह को जीयनपुर थाने की कमान सौंपी गई है। जीयनपुर के प्रभारी राजकुमार सिंह को साइबर थाने का प्रभारी बनाया गया है।
कंधरापुर में तैनात अनुराग कुमार को महाराजगंज, जबकि महाराजगंज के केदारनाथ मौर्य को कंधरापुर भेजा गया है। बिलरियागंज के प्रभारी सुनील कुमार दुबे को रौनापार, रौनापार के मंतोष सिंह को अहरौला और अहरौला के प्रभारी अमित कुमार मिश्रा को बिलरियागंज की जिम्मेदारी दी गई है।
साइबर थाने के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को फूलपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि फूलपुर के प्रभारी सच्चिदानंद यादव को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

कमेंट
कमेंट X