Live
CG Board Result 2026 Live: आज जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, सीएम साय करेंगे घोषणा
{"_id":"69f16e92945ba98a000f2600","slug":"cgbse-chhattisgarh-board-10th-12th-result-2026-live-updates-check-marksheet-topper-list-cgbse-nic-in-news-2026-04-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"CG Board Result 2026 Live: आज जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, सीएम साय करेंगे घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम आज जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 10वीं-12वीं के परिणाम की घोषणा करेंगे। दोपहर ढाई बजे मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर में परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। यहां पढ़ें रिजल्ट से संबंधित हर अपडेट
chhattisgarh board result
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:27 PM, 29-Apr-2026
CGBSE Result 2026: कब हुई थीं परीक्षा?
- कक्षा-10वीं: 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक
- कक्षा-12वीं: 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तकट
12:21 PM, 29-Apr-2026
CGBSE Chhattisgarh Board Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र रिजल्ट जानने के लिये छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही DigiLocker पर भी मार्कशीट उपलब्ध रहेगी।11:53 AM, 29-Apr-2026
CGBSE Board Result 2026: कुल पंजीकृत छात्र
कक्षा दसवीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।11:26 AM, 29-Apr-2026
CG Board Result: 10वीं-12वीं परीक्षा का शेड्यूल
कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर और 13 मार्च 2026 तक पूरी हुई। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को खत्म हुई।10:59 AM, 29-Apr-2026
CGBSE Result 2026: मूल्यांकन के कार्य में सावधानी बरती गई
माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य समय पर हो चुका है। कोई गलती न हो, इसे लेकर सावधानी बरती गई है।10:37 AM, 29-Apr-2026
दोबारा हुआ था हिंदी का पेपर
प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं। बता दें कि इस बार हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी। इस कारण परीक्षा परीणाम जारी होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:06 AM, 29-Apr-2026
अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल
यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं।09:11 AM, 29-Apr-2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे 10वीं-12वीं के परिणाम की घोषणा
छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मंत्री गजेन्द्र यादव और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जैसे ही मुख्यमंत्री की और से परिणाम घोषित किया जाएगा, छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।09:00 AM, 29-Apr-2026
इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर हैं। आज दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।08:01 AM, 29-Apr-2026
CG Board Result 2026 Live: आज जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, सीएम साय करेंगे घोषणा
कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल यानि आज जारी किए जाएंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है।आज दोपहर ढाई बजे मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर के कक्ष क्रमांक एस-2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था भी की है।

कमेंट
कमेंट X