{"_id":"69f1afbd1bcb68f57306f241","slug":"video-vomiting-and-diarrhea-cases-on-the-rise-in-summer-doctors-are-giving-this-advice-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गर्मी में बढ़े उल्टी, दस्त के मरीज; चिकित्सक दे रहे ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गर्मी में बढ़े उल्टी, दस्त के मरीज; चिकित्सक दे रहे ये सलाह
आगरा। गर्मी और लू की चपेट में आने से लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर आना और सिर में दर्द की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी पर 1,589 नए मरीज पहुंचे। इनमें गर्मी से परेशानी से बीमारों की संख्या सबसे ज्यादा थी।
डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि गर्मी अधिक होने से फूड पाॅयजनिंग की समस्या हो रही है। इसकी चपेट में बच्चों से लेकर वृद्ध तक सभी उम्र के लोग आ रहे हैं। गर्मी के कारण रक्तचाप गड़बड़ा रहा है। घबराहट और चक्कर आने जैसी परेशानी हो रही है। साथ ही गर्मी में नियंत्रित खाना न खाने से दस्त, उल्टी और बुखार की शिकायत बढ़ रही हैं। पानी की कमी से शरीर कमजोर हो रहा है। चिकित्सक लोगों को पौष्टिक भोजन और गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।