सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mystery Surrounds MD Student’s Death in Agra Hostel, Phone and Viscera Sent for Probe

महिला डॉक्टर की मौत: आखिर कैसे गई वर्तिका सिंह की जान, PM रिपोर्ट में भी नहीं खुला राज; हॉस्टल में मिली थी लाश

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा वर्तिका सिंह हॉस्टल में मृत मिलीं, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने मोबाइल और विसरा जांच के लिए भेजा है, ताकि मौत की गुत्थी सुलझाई जा सके।

Mystery Surrounds MD Student’s Death in Agra Hostel, Phone and Viscera Sent for Probe
महिला चिकित्सक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के हाॅस्टल में एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा वर्तिका सिंह (28) की माैत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण पता नहीं चला था। इस पर विसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसका सैंपल ले लिया गया है।
Trending Videos

वहीं मोबाइल फोन को भी जब्त किया है। इसको भी लैब भेजकर जांच कराई जाएगी। यह देखा जाएगा कि छात्रा ने मृत्यु से पहले कोई वीडियो तो नहीं बनाया। किसी से व्हाट्स एप पर चैट तो नहीं की थी। लखनऊ की रहने वाली वर्तिका सिंह ने फरवरी में प्रवेश लिया था। रविवार को वह हाॅस्टल के कमरे में मृत मिली थी। सोमवार को छात्रा की मां अनीता सहित अन्य परिजन आए थे। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम अंतिम संस्कार किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पता नहीं चल सका था। इस पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि छात्रा के परिजन की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। छात्रा के सहपाठियों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने यही कहा है कि छात्रा तनाव में थी। पूर्व में छात्रा ने एक सीनियर रेजिडेंट पर अभद्रता का आरोप लगाया था। बाद में कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी थी। इसमें सीनियर रेजिडेंट को दोष मुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed