सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Birthday Party Turns Deadly: Wife and Father-in-law Poison Husband in Agra

जन्मदिन की पार्टी में मौत: ससुराल वालों के इरादों से अंजान था दामाद, पत्नी और ससुर ने ले ली जान; अब खुला राज

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में पत्नी के जन्मदिन पर ससुराल गए युवक की मौत का राज चार महीने बाद खुला, जिसमें जहर देकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने साजिश में शामिल पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Birthday Party Turns Deadly: Wife and Father-in-law Poison Husband in Agra
जन्मदिन की पार्टी में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में 22 नवंबर 2025 को पत्नी की जन्मदिन पार्टी में ससुराल गए युवक की माैत का राज चार महीने बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट से खुल गया। युवक की हत्या की साजिश रची गई थी। शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया था। मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वादी की शिकायत पर मामले की विवेचना थाना कमला नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मंगलवार को पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि ट्रांस यमुना क्षेत्र निवासी यतेंद्र पाल एक फैक्टरी में काम करते थे। उनकी शादी घटना से तीन साल पहले फाउंड्री नगर की रहने वाली तनु से हुई थी। पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। 22 नवंबर 2025 को तनु का जन्मदिन था। पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए यतेंद्र ससुराल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 3 बजे उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर पत्नी ने अपने फुफिया ससुर को दी। इस पर परिजन पहुंचे। वो यतेंद्र को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यतेंद्र की मां मंजू के मुताबिक, चिकित्सक ने यह भी बताया कि पहले भी उसे अस्पताल लाया गया था। तब भी मृत था। इससे उन्हें शक हुआ। मामले में बेटे की हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित रखा गया।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 5 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर थाना ट्रांस यमुना में प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना 16 मार्च को थाना कमला नगर ट्रांसफर कर दी गई। विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट में सामने आया कि यतेंद्र की मृत्यु सल्फास के सेवन से हुई थी।

इस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी तनु और ससुर महेंद्र को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ में पता चला कि यतेंद्र और तनु में अक्सर झगड़ा होता था। पत्नी के जन्मदिन पर वो आया तो फिर से झगड़ा होने लगा। इस पर महेंद्र सल्फास लेकर आए। शराब में मिलाकर दामाद को पिला दिया, जिससे यतेंद्र की हालत बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। पत्नी ने भी पिता का साथ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed