सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2027 Political Gambit via Ganga Expressway PM Modi Aims to Win Over Both East and West from Hardoi

UP Politics: गंगा एक्सप्रेसवे के बहाने 2027 का सियासी दांव, हरदोई से पूरब और पश्चिम को साधेंगे पीएम मोदी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Apr 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर पीएम मोदी पूरब और पश्चिम के बीच के राजनीतिक और भौगोलिक फासले को कम करेंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा का बड़ा चुनावी मास्टरस्ट्रोक  माना जा रहा है, जिसका केंद्र मध्य यूपी के जिलों को बनाया गया है।

2027 Political Gambit via Ganga Expressway PM Modi Aims to Win Over Both East and West from Hardoi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्य उत्तर प्रदेश से पूरब और पश्चिम को साधेंगे। दरअसल यह एक्सप्रेस-वे पूरब के प्रयागराज से पश्चिम के मेरठ को जोड़ता है। यह एक्सप्रेसवे मध्य उत्तर प्रदेश के चार जिलों से भी निकला है।

Trending Videos

पिछले कुछ वर्ष से भले ही उत्तर प्रदेश में पूरब और पश्चिम की राजनीतिक लड़ाई सतह पर न रही हो, लेकिन अंदरखाने इसको लेकर चर्चा होती रहती है। कभी केंद्र तो कभी राज्य सरकार पर पश्चिम से ज्यादा महत्व पूरब को दिए जाने के आरोप लगते हैं, तो कभी यही आरोप पूरब की तरफ से भी लगते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो चुनावों से लगातार जीत रही है भाजपा
अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूबे में पिछले दो चुनावों से लगातार भाजपा जीत रही है। स्वाभाविक रूप से सत्ता विरोधी लहर भी तैयार हो ही जाती है। इस सबके बीच समय समय पर हुए राजनीतिक घटनाक्रमों को सरकार ही नहीं भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी गंभीरता से लेता रहा है।

दोनों को एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भरने का मौका मिला
अब गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण इन सभी राजनीतिक गड्ढों को पाटने का भी मुनासिब समय है। चूंकि यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज के बीच बना है, इसलिए इसके जरिए पूरब और पश्चिम का भेद मिटाने की कवायद भी हुई है। दोनों को एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भरने का मौका मिला है। मध्य यूपी से इसका लोकार्पण हो रहा है, तो जाहिर सी बात है कि इसका असर मध्य यूपी के जिलों मेें भी पड़ेगा।

विधानसभा चुनाव से पहले हुआ था एक्सप्रेसवे का शिलान्यास
गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों की घोषणा से ऐन पहले हुआ था। तब शाहजहांपुर के रोजा रेल मैदान में 18 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। तब आस पास के कई जनपदों, जिसमें हरदोई भी शामिल है, इसके गवाह बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed