सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi in Hardoi Today to Inaugurate Ganga Expressway Public Rally Expected to Draw 200000 People

Ganga Expressway: हरदोई में आज पीएम मोदी, गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, दो लाख लोगों की होगी जनसभा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Apr 2026 05:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरदोई में देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। 12 जिलों से गुजरने वाले इस हाईवे से मेरठ-प्रयागराज की दूरी आधी रह जाएगी। वहीं, श्यामपुर में होने वाली जनसभा में लगभग दो लाख लोग जुटेंगे।

PM Modi in Hardoi Today to Inaugurate Ganga Expressway Public Rally Expected to Draw 200000 People
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आज करेंगे। लोकार्पण के मौके पर मल्लावां कट के पास श्यामपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। तकरीबन दो लाख लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। इसके अलावा 11 जनपदों में आयोजन का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था भी की गई है।  594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का 99 किलोमीटर हिस्सा हरदोई में है।

Trending Videos

प्रदेश के 12 जनपदों से निकले इस एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर महज छह घंटे में पूरा होने का दावा किया जा रहा है। लोकार्पण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:20 बजे एक्सप्रेसवे पर बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। समारोह में उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव मौर्या, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और पंकज चौधर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी खासतौर पर मौजूद रहेंगेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग भी रहेंगे मौजूद
इसके अलावा सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के साथ ही राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी आदि भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जनसभा में हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, शाहजहांपुर की जनता शामिल होगी। जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन के साथ ही संगठन स्तर पर भाजपा की तरफ से भी तैयारियां की गई हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री की जनसभा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी के अलावा तकरीबन पांच हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक स्तर के आठ, अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 17, सीओ स्तर के 51 अधिकारियों को तैनात किया गया है। 118 निरीक्षक और 696 उपनिरीक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी आयोजन स्थल पर है।

इन जनपदों से निकला है एक्सप्रेसवे

  • मेरठ
  • हापुड़
  • बुलंदशहर
  • अमरोहा
  • संभल
  • बदायूं
  • शाहजहांपुर
  • हरदोई
  • उन्नाव
  • रायबरेली
  • प्रतापगढ़
  • प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed