{"_id":"69f1793cc824606d7d0cae40","slug":"kanpur-monu-murder-case-kin-outraged-by-station-officers-evasiveness-stage-roadblock-with-body-fir-registered-2026-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोनू हत्याकांड: थानेदारों के टरकाने पर भड़के परिजन, शव रख लगाया जाम, 31 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज, पांच टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनू हत्याकांड: थानेदारों के टरकाने पर भड़के परिजन, शव रख लगाया जाम, 31 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज, पांच टीमें गठित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:51 AM IST
सार
Kanpur News: गोलाघाट नई बस्ती के मोनू की हत्या कर उसका चेहरा केमिकल से जला दिया गया था। पुलिस द्वारा घंटों तक सीमा विवाद में उलझे रहने और रिपोर्ट दर्ज न करने पर परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया। भारी दबाव के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पापन पॉल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
1 of 7
मोनू हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कानपुर में गोलाघाट नई बस्ती के मोनू (35) की निर्मम तरीके से हुई हत्या में जांच से ज्यादा थानेदारों की आपसी खींचतान भारी रही। गंगा घाट पुलिस ने जहां मामले की जिम्मेदारी कैंट पुलिस के ऊपर डालकर पल्ला झाड़ा। वहीं कैंट पुलिस का कहना था घटनास्थल गंगा घाट क्षेत्र का है और वही जांच करेगी। एफआईआर के लिए परेशान परिजन ने मंगलवार दोपहर गोलाघाट तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे शुक्लागंज पुल पर लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
दोनों तरफ पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। डीसीपी पूर्वी के आश्वासन पर परिजन माने। करीब 31 घंटे बाद कैंट थाने में एफआईआर दर्ज हुई। कैंट थाना क्षेत्र के नई बस्ती गोला घाट निवासी मोनू का शव सोमवार सुबह गंगाघाट क्षेत्र के नरबीजपुर गांव में मिला था। उसके सिर और अन्य हिस्सों में चोटों के निशान थे, जबकि चेहरे को केमिकल से जलाया गया था। मोनू रविवार शाम लगभग सात बजे बिना बताए घर से निकला था।
गंगाघाट थाने जाने के लिए निर्देशित किया
उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सोमवार को कैंट क्षेत्र में लिखवाई गई थी। परिजन मोनू की तलाश करते हुए शुक्लागंज पहुंचे और गंगाघाट पुलिस से मिले। उन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस न शव को उन्नाव के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम हुआ। परिजन तहरीर लेकर इंतजार करते रहे। उन्हें कैंट थाने जाने के लिए कहा गया। कैंट पहुंचने पर गंगाघाट थाने जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
परिजनों को समझते कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता जिसके बाद उठाया गया शव
- फोटो : amar ujala
दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई
इधर से उधर चक्कर लगाकर परेशान हुए परिजन दोपहर करीब दो बजे शव लेकर गोलाघाट तिराहे पहुंचे। यहां पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जाम लगा दिया। क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता को बुलाया। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और एफआईआर कराने की मांग की। जाम की वजह से शुक्लागंज पुल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। देखते ही देखते जाम पांच किलोमीटर तक पहुंच गया।
4 of 7
परिजनों को समझते कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता
- फोटो : amar ujala
हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने घरवालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी एफआईआर दर्ज कराने पर अड़ गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन व रिश्तेदार मानें। कैंट थाने में मोनू के पिता ओम कैलाश की तहरीर पर पापन पाैल और अज्ञात साथी पर हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर हुई। घरवालों को एफआईआर की कॉपी दी गई। शाम करीब पांच बजे डबकेश्वर घाट पर मोनू का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
5 of 7
मृतक मोनू का शव रख लगाया गया जाम
- फोटो : amar ujala
पुलिस और ट्रैफिक स्टाफ ने मशक्कत कर जाम खुलवाया
करीब डेढ़ घंटे के जाम की वजह से शुक्लागंज से कानपुर और कानपुर से शुक्लागंज के लिए जाने वाले लोगों की लाइन लग गई। कुछ लोगों ने किनारे से निकलने का प्रयास किया, लेकिन जाम लगाए लोगों की उनसे नोकझोंक हुई। जाम खुलने के एक से डेढ़ घंटे तक वाहन रुक-रुककर चलते रहे। उन्हें गंतव्य के लिए जाने में काफी समय लगा। पुलिस और ट्रैफिक स्टाफ ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X