{"_id":"69ee259c2262dd35140e24e7","slug":"up-weather-heat-breaks-records-in-kanpur-as-temperature-hits-44-1-c-rain-forecast-for-several-cities-in-up-2026-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather: कानपुर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 44.1 डिग्री पहुंचा पारा, यूपी के कई शहरों में बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: कानपुर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 44.1 डिग्री पहुंचा पारा, यूपी के कई शहरों में बारिश का अनुमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:25 AM IST
सार
UP Weather Update: अप्रैल में तापमान 44.1 डिग्री कभी नहीं रहा। विभाग की मानें तो 27 से 30 अप्रैल तक तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल की गर्मी ने रविवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम विभाग में उपलब्ध 55 साल के आंकड़ों के मुताबिक इस 26 अप्रैल को पारा सबसे अधिक 44.1 डिग्री पर पहुंचा। इसके पहले अप्रैल में अधिकतम तापमान इतना कभी नहीं रहा। साथ ही गर्मी का चरम ताप आधा घंटा पहले दो बजे आ गया। वैसे चरम ताप दोपहर ढाई बजे दर्ज होता है। शाम चार बजे तक दो घंटे पारा 44.1 डिग्री पर ही टिका रहा। वहीं, चकेरी स्थित एयरफोर्स केंद्र पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार कर गया।
Trending Videos
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इसके पहले 26 अप्रैल 2007 को 26.5 डिग्री रात का तापमान रहा था। उसके बाद अब न्यूनतम तापमान इतना बढ़ा है। चरम ताप का पहले आना और तापमान का उसी डिग्री पर अधिक देर तक बने रहना जलवायु परिवर्तन का असर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कानपुर समेत आसपास के शहरों में 27 से 30 अप्रैल तक तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की और मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे चढ़ा पारा
सुबह सात बजे-36 डिग्री, आठ बजे-38 डिग्री, नौ बजे-40 डिग्री, 10 बजे-41 डिग्री, 11 बजे-42 डिग्री, 12 बजे और एक बजे-43 डिग्री, दो बजे से शाम चार बजे तक 44.1 डिग्री फिर शाम पांच बजे-42।

इन बातों का रखें ध्यान
- शरीर में हो सकती है पानी की कमी, खूब पानी पीएं
- बिना पानी पीए धूप में न निकलें, बढ़ सकता है शरीर का तापमान
- लू लगने, गर्मी लगने का खतरा अधिक, शरीर को ढंके रहें
- दोपहर 12 से तीन बजे तक बिना जरूरत बाहर न निकलें
- काले और गाढ़े रंग के कपड़े न पहनें, सफेद कपड़े पहनें तो बेहतर
- सन बर्न से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढंके रहें।

कमेंट
कमेंट X