{"_id":"69ef2bd7e1b2d367d605deff","slug":"psl-2026-playoff-schedule-check-qualified-teams-list-dates-fixtures-final-prediction-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PSL 2026: पीएसएल के प्लेऑफ में दो विदेशी और दो PAK कप्तान कौन? बाबर-शादाब के बीच सीधे फाइनल में पहुंचने की जंग","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
PSL 2026: पीएसएल के प्लेऑफ में दो विदेशी और दो PAK कप्तान कौन? बाबर-शादाब के बीच सीधे फाइनल में पहुंचने की जंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:56 PM IST
सार
पीएसएल 2026 के प्लेऑफ में दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान पहुंच चुके हैं। बाबर आजम और शादाब खान की टीमों के बीच सीधे फाइनल में पहुंचने की रेस रोमांचक हो गई है। आइए जानते हैं आगे का शेड्यूल...
विज्ञापन
पीएसएल 2026
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंच रहा है। लीग की चार प्लेऑफ की टीमें तय हो चुकी हैं। इस बार पीएसएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों में से दो के कप्तान विदेशी हैं, जबकि दो के कप्तान पाकिस्तानी हैं। हालांकि, इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मार्नस लाबुशेन की कप्तानी वाली टीम भी प्लेऑफ में पहुंच गई है। लाबुशेन टेस्ट और वनडे के खिलाड़ी माने जाते हैं। इसके अलावा तीन अन्य कप्तान हैं- बाबर आजम, शादाब खान और एश्टन टर्नर। टर्नर और लाबुशेन ऑस्ट्रेलियाई हैं।
Trending Videos
बाबर आजम
- फोटो : PSL
पहले अंक तालिका का हाल जानते हैं
पीएसएल का लीग स्टेज खत्म हो चुका है। आइए लीग स्टेज के बाद अंक तालिका का फाइनल हाल देखते हैं-
पीएसएल का लीग स्टेज खत्म हो चुका है। आइए लीग स्टेज के बाद अंक तालिका का फाइनल हाल देखते हैं-
- बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी टीम 10 मैचों में आठ जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रही। एक मैच बेनतीजा रहा और अंक 17 रहे।
- दूसरे स्थान पर शादाब खान की अगुआई वाली इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम रही। उसने 10 मैचों में से छह मैच जीते और तीन में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच बेनतीजा रहा। टीम के पास 13 अंक हैं।
- तीसरे स्थान पर एश्टन टर्नर की अगुआई वाली मुल्तान सुल्तांस की टीम रही। उसने 10 मैचों में से छह मैच जीते और चार गंवाए। टीम के अंक 12 रहे।
- चौथे स्थान पर मार्नस लाबुशेन की अगुआई वाली हैदराबाद किंग्स की टीम रही। उसने 10 में से पांच मैच जीते और पांच में उन्हें हार मिली। 10 अंक के साथ टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।
- शाहीन अफरीदी की अगुआई वाली लाहौर कलंदर्स पांचवें, डेविड वॉर्नर की अगुआई वाली कराची किंग्स छठे, सऊद शकील की अगुआई वाली क्वेटा ग्लैडिएटर्स सातवें और मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली रावलपिंडीज टीम आठवें स्थान पर रही।
- सलमान आगा को कप्तानी नहीं दी गई थी। वह वॉर्नर की अगुआई वाली कराची किंग्स टीम में शामिल थे। हालांकि, प्लेऑफ में अपनी टीम को नहीं पहुंचा सके।
- पाकिस्तान के बड़े-बड़े तोप प्लेऑफ की रेस में ढेर हो गए और लाबुशेन अपनी टीम को आगे ले जाने में कामयाब रहे।
- पाकिस्तान के बड़े खिलाड़ियों में, जिन्हें प्लेऑफ में खेलते नहीं देख सकेंगे, उनमें अबरार अहमद, उस्मान तारिक (दोनों क्वेटा ग्लैडिएटर्स), मोहम्मद आमिर, नसीम शाह (दोनों रावलपिंडीज), फखर जमां, अब्दुल्लाह शफीद, आसिफ अली, हारिस रऊफ (चारों लाहौर कलंदर्स), खुशदिल शाह, हसन अली, आजम खान और अब्बास अफरीदी (चारों कराची किंग्स) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाबुशेन
- फोटो : Twitter
प्लेऑफ में किसका किससे मुकाबला?
- पाकिस्तान सुपर लीग में प्लेऑफ स्टेज की शुरुआत 28 अप्रैल से होगी।
- 28 अप्रैल को क्वालिफायर-1 खेला जाएगा। वहीं, 29 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस और हैदराबाद किंग्समेन के बीच एलिमिनेटर-1 खेला जाएगा।
- क्वालिफायर-1 में बाबर की पेशावर जाल्मी का सामना शादाब की इस्लामाबाद यूनाइटेड से होगा। इसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर-2 खेलेगी।
- एलिमिनेटर-1 में तीसरे स्थान पर रहने वाली मुल्तान और चौथे स्थान पर रहने वाली हैदराबाद खेलेगी। इसमें जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम के साथ एलिमिनेटर-2 खेलेगी।
- वहीं, हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। एलिमिनेटर-2 एक मई को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला तीन मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा।
- सिर्फ क्वालिफायर-1 कराची में होगा, वरना प्लेऑफ के बाकी सारे मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे।
वॉर्नर, लाबुशेन, शाहीन और रिजवान
- फोटो : Twitter
अब तक के चैंपियंस कौन-कौन?
पाकिस्तान सुपर लीग का यह 11वां संस्करण है। अब तक छह अलग-अलग टीमों ने खिताब जीते हैं। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2016, 2018 और 2024 में कुल मिलाकर तीन बार खिताब जीता है। वहीं, लाहौर कलंदर्स ने भी 2022, 2023 और 2025 में कुल मिलाकर तीन बार खिताब पर कब्जा जमाया। मुल्तान सुल्तांस (2021), पेशावर जाल्मी (2017), क्वेटा ग्लैडिएटर्स (2019) और कराची किंग्स (2020) ने एक-एक बार खिताब जीता है।
पीएसएल के अब तक के चैंपियंस
पाकिस्तान सुपर लीग का यह 11वां संस्करण है। अब तक छह अलग-अलग टीमों ने खिताब जीते हैं। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2016, 2018 और 2024 में कुल मिलाकर तीन बार खिताब जीता है। वहीं, लाहौर कलंदर्स ने भी 2022, 2023 और 2025 में कुल मिलाकर तीन बार खिताब पर कब्जा जमाया। मुल्तान सुल्तांस (2021), पेशावर जाल्मी (2017), क्वेटा ग्लैडिएटर्स (2019) और कराची किंग्स (2020) ने एक-एक बार खिताब जीता है।
पीएसएल के अब तक के चैंपियंस
| टीम | खिताब | साल |
|---|---|---|
| इस्लामाबाद यूनाइटेड | 3 | 2016, 2018, 2024 |
| लाहौर कलंदर्स | 3 | 2022, 2023, 2025 |
| मुल्तान सुल्तांस | 1 | 2021 |
| पेशावर जाल्मी | 1 | 2017 |
| क्वेटा ग्लैडिएटर्स | 1 | 2019 |
| कराची किंग्स | 1 | 2020 |

कमेंट
कमेंट X