IPL 2026: रघुवंशी आउट भी हुए और अब जुर्माना भी देना होगा! अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताने पर BCCI ने लिए एक्शन
केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' पर आउट दिए जाने के बाद गुस्से में प्रतिक्रिया देने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उन्होंने गलती स्वीकार कर ली है और एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह घटना मैच के पांचवें ओवर में हुई, जब रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत आउट दिया गया। इस फैसले के बाद वह अपना आपा खो बैठे और गुस्से में आकर उन्होंने बैट से बाउंड्री कुशन पर मारा। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना हेलमेट भी डगआउट की ओर फेंक दिया, जो आईपीएल के आचार संहिता के खिलाफ है।
ANGKRISH RAGHUVANSHI ANGRY ON POOR UMPIRING 🤬 pic.twitter.com/DBJdg9HRP6
— Rohshh45 (@rohitfc58737) April 26, 2026
𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐉𝐔𝐒𝐓 𝐇𝐀𝐏𝐏𝐄𝐍𝐄𝐃?! 😳
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 26, 2026
Mix-up. Long turn. Third umpire drama… & Raghuvanshi is given OUT for obstructing the field! 👀
Just the 4️⃣th instance of a batter being given out for obstructing the field in TATA IPL 🤯#TATAIPL 2026 ➡️ #LSGvKKR | LIVE NOW… pic.twitter.com/WRgr608Odb
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'अंगकृष रघुवंशी, कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज और विकेटकीपर, पर मैच नंबर 38 में आचार संहिता के लेवल-एक के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है।' आगे बताया गया कि उन्होंने आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान उपकरण या मैदान से जुड़े सामान के दुरुपयोग से संबंधित है।
रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया है। आईपीएल नियमों के अनुसार, लेवल-एक के उल्लंघन में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है। लखनऊ के खिलाफ यह मैच केकेआर ने सुपर ओवर में जीता था, लेकिन इस जीत के बीच रघुवंशी का यह व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। युवा खिलाड़ी से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती और यह टीम की छवि पर भी असर डालता है।

कमेंट
कमेंट X