सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 LSG vs KKR: Sunil Narine Rinku Singh funny chat with Neha Singh on video call

LSG vs KKR: भैया नहीं ब्रदर! सुनील नरेन को ये क्या बोल गईं रिंकू सिंह की बहन, उप-कप्तान ने दी हिदायत; Video

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 27 Apr 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

केकेआर की लखनऊ पर सुपरओवर में जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम के जश्न के मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में एक रिंकू सिंह का है, जिसमें वह अपनी बहन नेहा से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। आइये देखते हैं...

IPL 2026 LSG vs KKR: Sunil Narine Rinku Singh funny chat with Neha Singh on video call
सुनील नरेन-नेहा सिंह-रिंकू सिंह - फोटो : KKR (videograb)
विज्ञापन

विस्तार

रिंकू सिंह की धमाकेदार बल्लेबाजी और सुनील नरेन की घातक गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सुपरओवर में शानदार जीत दर्ज की। अब सोशल मीडिया पर इस मुकाबले के बाद के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें केकेआर के खिलाड़ियों को जीत का जश्न मनाते देखा जा रहा है।
Trending Videos

IPL 2026 LSG vs KKR: Sunil Narine Rinku Singh funny chat with Neha Singh on video call
सुनील नरेन-नेहा सिंह-रिंकू सिंह - फोटो : KKR (videograb)
रिंकू-नेहा और सुनील नरेन की मजेदार बातचीत
इन्हीं में से एक वीडियो केकेआर ने अपने ऑफिशियल 'एक्स' हैंडल से रिंकू सिंह का भी साझा किया है। इसमें टीम के उप-कप्तान अपनी मां और बहन से वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहे हैं। कॉल के दौरान रिंकू की बहन नेहा उन्हें जीत के लिए बधाई देती हैं। इसके बाद रिंकू उन्हें सुनील नरेन से मिलवाते हैं, तभी नेहा कहती हैं हैलो भैया...इतना सुनते ही रिंकू टोकते हैं..भैया नहीं ब्रदर.. इसके बाद नेहा कहती हैं....भैया बहुत अच्छी बॉलिंग करी जिस पर रिंकू फिर कहत हैं अरे!
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 LSG vs KKR: Sunil Narine Rinku Singh funny chat with Neha Singh on video call
लखनऊ बनाम केकेआर - फोटो : IANS
मैच में क्या हुआ?
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सुपरओवर में शानदार जीत दर्ज की। रविवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोमांच चरम पर रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने रिंकू सिंह की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम ने भी निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए और मुकाबला सुपरओवर में पहुंच गया। 

IPL 2026 LSG vs KKR: Sunil Narine Rinku Singh funny chat with Neha Singh on video call
ऋषभ पंत-रिंकू सिंह - फोटो : IANS
सुपरओवर का रोमांच
  • लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन और एडेन मार्करम आए। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजी का जिम्मा सुनील नरेन को सौंपा।
  • पहली गेंद पर पूरन बोल्ड हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए।
  • पंत ने एक रन चुराया। अब स्ट्राइक पर मार्करम आए।
  • मार्करम तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे। 
  • इस तरह सुपरओवर में लखनऊ के बल्लेबाज सिर्फ एक रन बना पाए और केकेआर को दो रन का लक्ष्य मिला।
  • इसके बाद कोलकाता की तरफ से सुपरओवर में बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल आए। कप्तान ऋषभ पंत ने प्रिंस यादव को गेंद थमाई।
  • पहली ही गेंद पर रिंकू सिंह ने शानदार चौका लगाकर केकेआर को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed