{"_id":"69ef63f02cfaabb18800cfcf","slug":"ipl-2026-lsg-vs-kkr-mohammed-shami-given-chatgpt-iq-award-for-obstructing-the-field-dismissal-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs KKR: रघुवंशी को आउट कराने में मोहम्मद शमी की क्या भूमिका, क्यों LSG के कोच ने दिया खास अवॉर्ड? जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs KKR: रघुवंशी को आउट कराने में मोहम्मद शमी की क्या भूमिका, क्यों LSG के कोच ने दिया खास अवॉर्ड? जानिए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार
केकेआर के खिलाफ हार के बावजूद लखनऊ के कोच ने मोहम्मद शमी को खास अवॉर्ड से नवाजा। तेज गेंदबाज को यह अवॉर्ड उनकी मैच के दौरान सूझ-बूझ के लिए दिया गया। आइये पूरा मामला जानते हैं...
शमी-रघुवंशी
- फोटो : IANS-LSG (Videograb)
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच रविवार को खेले गए दिलचस्प मुकाबले के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 'चैटजीपीटी आईक्यू अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड लखनऊ के ड्रेसिंग रूम में केकेआर के खिलाफ हार के बाद दिया गया।
Trending Videos
रघुवंशी कैसे आउट हुए और शमी की क्या भूमिका?
मैच में शमी ने भले ही कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुकाबले को सुपरओवर तक पहुंचा दिया। इसके अलावा, उनकी शानदार सूझबूझ का एक और उदाहरण तब देखने को मिला जब उनके थ्रो से अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग में बाधा डालने के लिए आउट दिया गया।
दरअसल, शमी का थ्रो रघुवंशी को उस समय लगा जब वह क्रीज पर वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे। थर्ड अंपायर ने फैसला दिया कि रघुवंशी ने जानबूझकर गेंद और विकेटकीपर के बीच आकर खेल में बाधा डाली, जिसके चलते उन्हें आउट करार दिया गया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में टीम के सहायक कोच लैंस क्लसनर ने शमी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ने रघुवंशी को आउट करने के लिए सूझ-बूझ का परिचय दिया।

Elite skill, Super Giant mindset! 🫡
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 27, 2026
Shami claims the ChatGTP Match IQ Award 👊 pic.twitter.com/NZSKA9hQ9p
विज्ञापन
विज्ञापन
रघुवंशी पर लगा जुर्माना
इस घटना के बाद रघुवंशी पर जुर्माना भी लगाया गया। उन्हें अपने आक्रामक व्यवहार के लिए मैच फीस का 20% जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया। आईपीएल के बयान के अनुसार, उन्होंने कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 का उल्लंघन किया। यह घटना मैच के पांचवें ओवर में हुई, जब आउट दिए जाने के बाद रघुवंशी ने गुस्से में बाउंड्री कुशन पर बैट मारा और फिर अपना हेलमेट डगआउट की ओर फेंक दिया। बाद में रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया।

कमेंट
कमेंट X