😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Sehwag Gives Shreyas Iyer 10/10 for Captaincy, Zaheer Khan Picks Another Leader IPL 2026
{"_id":"69ef04cb06d06ff67c0d8d65","slug":"sehwag-gives-shreyas-iyer-10-10-for-captaincy-zaheer-khan-picks-another-leader-ipl-2026-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो दिग्गज भिड़े: श्रेयस-पाटीदार या ईशान, आईपीएल 2026 का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन? सहवाग-जहीर ने रखी अलग-अलग राय","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
दो दिग्गज भिड़े: श्रेयस-पाटीदार या ईशान, आईपीएल 2026 का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन? सहवाग-जहीर ने रखी अलग-अलग राय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:10 PM IST
सार
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है। सहवाग ने उन्हें 10/10 रेटिंग दी, जबकि जहीर खान ने सुधार की गुंजाइश बताते हुए रजत पाटीदार की कप्तानी को बेहतर माना। फिलहाल पंजाब पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
1 of 5
सहवाग-जहीर की चर्चा आईपीएल 2026 के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों पर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन नेतृत्व दिखाया है। टीम ने अपने पहले सात मैचों में छह जीत और एक ‘नो रिजल्ट’ के साथ शानदार शुरुआत की है। अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने सीजन के शुरुआती सात मैचों में हार का सामना नहीं किया।
Trending Videos
2 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : ANI
सहवाग ने दी परफेक्ट रेटिंग
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अय्यर की कप्तानी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने अय्यर को पूरे 10 में 10 अंक दिए। वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने थोड़ा अलग नजरिया पेश किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'सख्त टीचर ने तो पूरे नंबर दे दिए, लेकिन उदार टीचर ने नहीं।' इस पर सहवाग ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि शायद जहीर ने पिछले सीजन के फाइनल में मिली हार (पंजाब की बेंगलुरु से हार) के कारण अंक काटे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जहीर खान
- फोटो : ANI
जहीर खान ने किसे बताया बेहतर?
जहीर खान ने अय्यर की कप्तानी को सराहा जरूर, लेकिन उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार की लीडरशिप को उनसे आगे बताया। उन्होंने कहा कि भले ही पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर है, लेकिन सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है।
4 of 5
श्रेयस, ईशान और रजत
- फोटो : ANI
ईशान किशन की कप्तानी की भी तारीफ
जहीर खान ने सनराइजर्स हैदराबाद के स्टैंड-इन कप्तान ईशान किशन की भी सराहना की। उन्होंने कहा, 'शुरुआत में उन्होंने पैट कमिंस के लीडरशिप स्टाइल को फॉलो किया, लेकिन कुछ मैचों के बाद उन्होंने अपना खुद का तरीका अपनाया और टीम मैनेजमेंट को बदलाव के लिए राजी किया।'
विज्ञापन
5 of 5
पंजाब टीम
- फोटो : IANS
पॉइंट्स टेबल में पंजाब टॉप पर
फिलहाल पंजाब किंग्स 14 में से 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स 10-10 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। आईपीएल में अब प्लेऑफ की जंग रोमांचक हो चली है। 24 मई को लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने अब तक नॉकआउट चरण का शेड्यूल नहीं जारी किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X