Virat vs Babar: यूट्यूबर स्पीड ने बाबर आजम का उड़ाया मजाक? विराट कोहली की तारीफ में कही यह बात, देखें वीडियो
स्पीड के वायरल वीडियो में बाबर आज़म पर तंज और विराट कोहली की तारीफ ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। वहीं माइकल वॉन के जो रूट को कोहली से बेहतर बताने वाले बयान ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायरल क्लिप में स्पीड अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते दिखते हैं। जब उनके एक दोस्त ने खराब शॉट खेला, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'यह तो बाबर आजम वाला शॉट है।' इसके बाद खुद शानदार शॉट खेलने पर उन्होंने कहा, 'मेरे दोस्त विराट कोहली को शाउटआउट, बेबी!' उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।
IShowSpeed plays Cricket in Trinidad and Tobago.
— Gaurav (@Melbourne__82) April 25, 2026
"That's Babar Azam stuff" - when his partner plays a poor shot
"Shoutout to my homie Virat Kohli baby" - after he plays a good shot
😭😭😭 pic.twitter.com/d2piAdXTiq
स्पीड क्रिकेट के बड़े फैन माने जाते हैं। 2023 वर्ल्ड कप के दौरान वह भारत भी आए थे और भारतीय टीम की जर्सी में नजर आए थे। अक्सर उन्हें बड़े खेल आयोजनों में देखा जाता है, जिससे उनकी खेलों में दिलचस्पी साफ झलकती है।
वॉन के बयान से नई बहस
इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी एक बयान देकर बहस छेड़ दी। उन्होंने जो रूट को विराट कोहली से बेहतर देखने लायक बल्लेबाज बताया। दरअसल, इंग्लिश क्रिकेटर सैम बिलिंग्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'क्या विराट कोहली को अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में खेलते देखना सबसे बेहतरीन नहीं है?' इस पर वॉन ने जवाब दिया, 'हां... जो रूट को।' उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के बीच बहस छिड़ गई।
विराट कोहली और जो रूट दोनों ही अपने दौर के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। जहां कोहली सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं, वहीं रूट टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच रहे हैं। वॉन के बयान के बाद कई फैंस ने उनका मजाक उड़ाया, तो कुछ ने उनकी राय का समर्थन भी किया।

कमेंट
कमेंट X