LSG vs KKR Highlights: केकेआर ने सुपरओवर में लखनऊ को हराया, लगातार पांचवां मुकाबला हारी पंत की टीम
{"_id":"69ee034db8f962897e061b31","slug":"lsg-vs-kkr-live-cricket-score-lucknow-super-giants-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2026-38th-match-updates-2026-04-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"LSG vs KKR Highlights: केकेआर ने सुपरओवर में लखनऊ को हराया, लगातार पांचवां मुकाबला हारी पंत की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
केकेआर ने लखनऊ को सुपरओवर में हरा दिया।
लखनऊ बनाम केकेआर
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:52 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Highlights: केकेआर ने सुपरओवर में लखनऊ को हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सुपरओवर में शानदार जीत दर्ज की। रविवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोमांच चरम पर रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने रिंकू सिंह की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम ने भी निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए और मुकाबला सुपरओवर में पहुंच गया।सुपरओवर का रोमांच
- लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन और एडेन मार्करम आए। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजी का जिम्मा सुनील नरेन को सौंपा।
- पहली गेंद पर पूरन बोल्ड हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए।
- पंत ने एक रन चुराया। अब स्ट्राइक पर मार्करम आए।
- मार्करम तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे।
- इस तरह सुपरओवर में लखनऊ के बल्लेबाज सिर्फ एक रन बना पाए और केकेआर को दो रन का लक्ष्य मिला।
- इसके बाद कोलकाता की तरफ से सुपरओवर में बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल आए। कप्तान ऋषभ पंत ने प्रिंस यादव को गेंद थमाई।
- पहली ही गेंद पर रिंकू सिंह ने शानदार चौका लगाकर केकेआर को जीत दिलाई।
11:43 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: केकेआर- सुपरओवर
कोलकाता की तरफ से सुपरओवर में बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल आए। प्रिंस यादव को थमाई गई गेंद।1. पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर मुकाबला जीता।
11:34 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ - सुपरओवर
बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन (स्ट्राइकर्स एंड) और एडेन मार्करम (नॉन स्ट्राइकर्स एंड) आए। गेंदबाजी का जिम्मा केकेआर की तरफ से सुनील नरेन को सौंपा गया।1. पहली गेंद पर पूरन बोल्ड हुए। अब बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए।
2. पंत ने एक रन चुराया। अब स्ट्राइक पर मार्करम आए।
3. रिंकू सिंह ने लपका कैच। सुपरओवर में लखनऊ के बल्लेबाज सिर्फ एक रन बना पाए। अब केकेआर को दो रन का लक्ष्य मिला है।
11:30 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: सुपरओवर में पहुंचा मुकाबला
लखनऊ और कोलकाता के बीच खेला जा रहा मुकाबला सुपरओवर में पहुंच गया है। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने भी निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 155 रन बनाए और स्कोर बराबर हो गया। आखिरी ओवर केकेआर की तरफ से कार्तिक त्यागी ने किया।11:13 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ को सातवां झटका
वैभव अरोड़ा ने लखनऊ को सातवां झटका दिया। उन्होंने जॉर्ज लिंडे को पवेलियन भेजा। वह आठ रन बना सके। अब हिम्मत सिंह का साथ देने मोहम्मद शमी आए हैं।11:06 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ को छठा झटका
लखनऊ को छठा झटका वरुण ने दिया। उन्होंने आयुष बडोनी को अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 24 रन बनाकर लौटे। अब हिम्मत सिंह का साथ देने जॉर्ज लिंडे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:00 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: 93 पर लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन
93 के स्कोर पर लखनऊ ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। मुकुल चौधरी सिर्फ एक रन बना पाए। अब बल्लेबाजी के लिए हिम्मत सिंह आए हैं। उनका साथ देने के लिए आयुष बडोनी क्रीज पर मौजूद हैं।10:48 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: चौथा विकेट गिरा
वरुण ने लखनऊ को चौथा झटका दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंदों में सिर्फ नौ रन बना पाए। अब आयुष बडोनी का साथ देने मुकुल चौधरी आए हैं।10:31 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: 78 पर लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा
लखनऊ ने तीसरा विकेट ऋषभ पंत के रूप में खोया। वह 38 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब निकोलस पूरन का साथ देने आयुष बडोनी आए हैं।10:24 PM, 26-Apr-2026

कमेंट
कमेंट X