{"_id":"69ef67404e4cf7749404e70e","slug":"rohit-sharma-has-intensified-training-and-is-likely-to-be-available-for-the-mumbai-indians-against-the-srh-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs SRH: रोहित शर्मा ने नेट्स पर बहाया पसीना, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से करेंगे मैदान पर वापसी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs SRH: रोहित शर्मा ने नेट्स पर बहाया पसीना, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से करेंगे मैदान पर वापसी?
Mon, 27 Apr 2026 07:10 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 27 Apr 2026 07:10 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस का आईपीएल में अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। टीम के लिए राहत की बात यह है कि रोहित शर्मा फिट दिख रहे हैं और उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी भी की है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि वह अगले मैच में खेलने उतर सकते हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट से उबर रहे हैं और वह टीम के अभ्यास सत्र में नजर आए। मुंबई का सामना आईपीएल 2026 में अब सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। ये मैच 29 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद से वह मैदान से बाहर हैं।
विज्ञापन
रोहित की वापसी को लेकर आश्वस्त हैं फिजियो
रोहित तभी से मेडिकल टीम और सहायक स्टाफ के साथ करीब से काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रोहित हैदराबाद के खिलाफ मैच में चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। रोहित ट्रेनिंग और जिम में मेहनत कर रहे हैं और उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है। फिजियो इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि रोहित अगले मैच में खेलने उतर सकते हैं। रिहैब के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद टीम कुछ दिनों के ब्रेक के लिए जामनगर चली गई थी। टीम अब मुंबई लौट गई है। एक वैकल्पिक अभ्यास सत्र में रोहित उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने नेट्स पर पसीना बहाया। रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी ट्रेनिंग में मौजूद थे। इस दौरान रोहित नेट्स पर बल्लेबाजी करते नजर आए।
रोहित का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन
रोहित की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने ओपनिंग में कई संयोजन आजमाए हैं। रोहित की जगह ओपनिंग करने आए क्विंटन डिकॉक ने शतक लगाया, लेकिन उसके बाद से उनके बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। दानिश मालेवार, जिन्होंने पिछले कुछ मैचों में डिकॉक का साथ दिया, अब तक सिर्फ दो रन बना पाए हैं और रोहित की वापसी के बाद उनके बाहर होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने चार मैचों में 45.67 के औसत से 137 रन बनाए हैं और अब उनके सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध होने की पूरी संभावना है।