{"_id":"69ef2fb29dc28420270905eb","slug":"tragic-end-of-love-young-man-commits-suicide-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का खौफनाक अंत: मोहब्बत दोनों को थी पर बयान से पलट गई मामी, फिर भांजे ने होटल में चुनी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का खौफनाक अंत: मोहब्बत दोनों को थी पर बयान से पलट गई मामी, फिर भांजे ने होटल में चुनी मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के कानपुर में पुलिस कार्रवाई के डर से युवक ने मौत को गले लगाय लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रिश्तों की मर्यादा को लांघकर मामी-भांजे के बीच पनपा प्रेम प्रसंग आखिरकार दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया। परिजनों के विरोध, धमकियों और पुलिस कार्रवाई के डर से घबराए भांजे ने होटल में सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
Trending Videos
मूलरूप से लखनऊ के थाना काकोरी के पलेंदा ईंटगांव निवासी आकाश कुमार (24) नेताजी नगर में किराए पर रहता था। उसके माता पिता का देहांत हो चुका है। वह बीते छह वर्षों से महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल में स्थित रेशु के होटल में कुक था। उसके परिवार में भाई विकास, रितिक, बहन रिंकी और ममता है। परिजनों ने बताया कि उसका दो बच्चों की मां रिश्ते में लगनी वाली मामी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के अनुसार महिला के पति और देवर को इस बात की जानकारी होने पर उन लोगों ने महिला से विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर महिला अपने बयान से पलट गई और आकाश द्वारा परेशान करने की बात कही। इसके बाद महिला के परिजनों ने आकाश का विरोध करते हुए फोन पर हत्या कर डालने की धमकी देते हुए लखनऊ स्थित संबंधित थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के डर से उसने देर रात होटल में सलफास खा लिया। हालत बिगड़ने पर होटल मालिक और अन्य कर्मचारी उसे लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कमेंट
कमेंट X