सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पीएम के काशी दौरे की तस्वीरें: बरेका से विश्वनाथ धाम तक पीएम मोदी का रोड शो, ढोल-नगाड़े और शंखनाद से गूंजा शहर

डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 29 Apr 2026 11:22 AM IST
सार

PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे। सड़क मार्ग से रोड शो करते हुए पीएम बरेका से विश्वनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान छह स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
PM Modi Road show from Bareka to Kashi Vishwanath Dham welcome from Beat of Drums and Blowing of Conch Shells
काशी विश्वनाथ धाम में पूजा करते पीएम मोदी - फोटो : मंदिर प्रशासन

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छह स्थानों पर पीएम का ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच स्वागत किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम ने षोडशोपचार पूजा की और त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा के भक्तों का अभिवादन किया।

Trending Videos
PM Modi Road show from Bareka to Kashi Vishwanath Dham welcome from Beat of Drums and Blowing of Conch Shells
PM modi in varanasi - फोटो : महमूद खान
स्कूली बच्चों ने खास तरीके से किया पीएम का स्वागत
बरेका से विश्वनाथ धाम तक पीएम के स्वागत के लिए छह प्वॉइंट बनाए गए थे। बनारस रेलवे स्टेशन के सामने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए कई छात्र-छात्राएं भी पहुंचे। इनके हाथ में पीएम के लिए कुछ संदेश वाला पोस्टर दिखा। बच्चों ने कहा पीएम मोदी को देने के लिए छोटा सा गिफ्ट लेकर आए हैं।

इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में त्रिशूल और डमरू दिखाकर भक्तों का किया अभिवादन
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Road show from Bareka to Kashi Vishwanath Dham welcome from Beat of Drums and Blowing of Conch Shells
PM modi in varanasi - फोटो : महमूद खान
पीएम का स्वागत कर प्रसन्न हुए लोग
लहुराबीर चौराह पर प्रधानमंत्री मोदी का एनसीसी कैडेट्स व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा। पीएम का स्वागत कर एनसीसी कैडेट्स व महिलाएं काफी खुश नजर आईं। 
PM Modi Road show from Bareka to Kashi Vishwanath Dham welcome from Beat of Drums and Blowing of Conch Shells
PM modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह प्वॉइंट बनाए गए थे। इन स्थानों पर सुबह से ढोल- नगाड़े बजाए जा रहे थे। पुलिस लाइन चौराहे पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया। 
विज्ञापन
PM Modi Road show from Bareka to Kashi Vishwanath Dham welcome from Beat of Drums and Blowing of Conch Shells
PM modi in varanasi - फोटो : भैरव जायसवाल
रोड शो को लेकर सतर्क रही पुलिस 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को लेकर पुलिस सतर्क रही। बुधवार की सुबह अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने मैदागिन से काशी विश्वनाथ तक निरीक्षण किया। रोड शो के दौरान वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। पीएम की फ्लीट निकलने से पहले ही रास्ता खाली कराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed