सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vipul murdered teenage niece uncle aunt two brothers—one of whom is posted in CISF two have been arrested

UP: 'तुम्हारे बेटे को मारकर सुधार दिया है, ले जाओ', ऐसे की गई थी युवक की हत्या; प्रेमिका का चाचा सहित 2 अरेस्ट

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 28 Apr 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: जिले के हलधरपुर क्षेत्र में 17 वर्षीय विपुल की हत्या का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया। चाचा रामानंद यादव और चचेरे भाई संजय यादव को गिरफ्तार किया गया। प्रेम संबंध के विवाद में पेचकस से वार कर हत्या की गई और शव खेत में फेंका गया। अन्य आरोपी फरार हैं, पुलिस तलाश में जुटी है।

Vipul murdered teenage niece uncle aunt two brothers—one of whom is posted in CISF two have been arrested
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: सीआईएसएफ में तैनात किशोरी के चाचा रामानंद यादव और चचेरे भाई संजय यादव ने ही विपुल यादव (17) की हत्या की थी। घटना के 36 घंटे के अंदर पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos


मंगलवार की सुबह 11:25 बजे हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेहबरपुर बसारिखपुर मार्ग पर काली माता मंदिर के पास से संजय और रामानंद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी विपुल यादव का शव 27 अप्रैल की सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला था। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। मां लक्ष्मी देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। मामले की गहराई से जांच के लिए थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। शव मिलने के बाद गांव के एक परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर फरार हो गए थे, जिससे उन पर संदेह गहरा गया।

अन्य की तलाश जारी

Vipul murdered teenage niece uncle aunt two brothers—one of whom is posted in CISF two have been arrested
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अरदौना निवासी सीआईएसएफ जवान रामानंद यादव और संजय यादव को गिरफ्तार किया। रामानंद की वर्तमान में दिल्ली मेट्रो में तैनाती है और वह पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आया था।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि रामविलास उनका पट्टीदार है। गांव के ही विपुल यादव का उनकी बेटी से प्रेम संबंध चल रहा था। 26 अप्रैल की रात वह किशोरी को अकेला पाकर घर में घुस गया।

नृशंस वारदात की चर्चा

इस दौरान पंकज यादव ने उसे देख लिया और घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। इसी दौरान घर में पड़े पेचकस से संजय यादव ने उसके सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया गया। आरोप है कि रामानंद की पत्नी सरोज ने भी इसमें साथ दिया।

एएसपी ने बताया कि मां की तहरीर पर प्रेमिका किशोरी, उसकी मां अंजू यादव, रामनरेश यादव उर्फ नान्हू, पंकज यादव और धीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये सभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

किशोरी के पूर्व प्रेमी ने दी थी हत्या की धमकी
विपुल की मां लक्ष्मी देवी और चचेरे भाइयों ने बताया कि हत्या के बाद किशोरी के चाचा ने फोन कर कहा था कि तुम्हारे बेटे को मारकर सुधार दिया है, आकर ले जाओ। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से बातचीत चल रही थी। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के चचेरे भाई अक्सर विवाद करते थे और कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा किशोरी के एक पूर्व प्रेमी ने भी स्कूल आते-जाते समय विपुल को रास्ते में घेरकर धमकी दी थी।

विपुल के परिजनों ने कहा- साजिश के तहत हुई हत्या
मां और चचेरे भाइयों ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिस के सामने मनगढ़ंत कहानी बता रहे हैं। उनका कहना है कि विपुल की हत्या की साजिश पहले से सुनियोजित थी। गांव के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 26 अप्रैल की शाम किशोरी को घर से कहीं ले जाया गया था और वहीं से उसे फोन कर विपुल को बुलवाया गया, जिसके बाद घात लगाकर हमला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed