{"_id":"69f1022200ea521abd0cb9d6","slug":"fir-registered-against-8-on-court-orders-mau-news-c-295-1-mau1002-144657-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कोर्ट के आदेश पर 8 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कोर्ट के आदेश पर 8 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के खटिक टोला निवासी रजनी देवी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि छत पर गई पेड़ की डाली काटने के विवाद में मारपीट हुई थी।
स्थानीय नेताओं के प्रभाव में आकर थाना प्रभारी निरीक्षक पर दबाव डालकर मामले में सुलह कराने का भी आरोप है। प्राथमिकी के अनुसार, रजनी देवी के घर से सटे पेड़ की डाली उनकी छत पर आ गई थी, जिससे तेज हवा चलने पर वह ईंट से रगड़ खा रही थी।
बीते 09 फरवरी की शाम 04:30 बजे वह छत पर आई पेड़ की डाली काट रही थीं। तभी पड़ोसी विनय सोनकर, संतोष सोनकर, मनोज, रमावती, रीना, चंदा, अराधना और साधना गाली देने लगे।
उसी रात करीब 10 बजे बेटा संदीप सोनकर काम समाप्त कर घर लौट रहा था। आरोप है कि घात लगाए बैठे संतोष और उसके परिवार के लोगों ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर रजनी और उनकी बेटियां पूजा व पलक बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन सभी ने लाठी-डंडे और बैट से मारपीट कर उन्हें भी घायल कर दिया।
पीड़ित पक्ष ने उसी रात थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि स्थानीय नेताओं के दबाव में थाना प्रभारी निरीक्षक ने सुलह करवा दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X