{"_id":"69f101969f21fc6e1600be0a","slug":"water-supply-could-not-be-started-in-kopaganj-ward-13-even-after-two-years-mau-news-c-295-1-svns1028-144656-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कोपागंज वार्ड 13 में दो साल बाद भी शुरू नहीं हो सकी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कोपागंज वार्ड 13 में दो साल बाद भी शुरू नहीं हो सकी जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र में कोपा कोहना पूर्वी को चार वर्ष पूर्व वार्ड 13 में शामिल किया गया, लेकिन आज तक पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। वर्ष 2024 में 7.5 हॉर्स पावर के नलकूप का लोकार्पण नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने किया था, लेकिन लोकार्पण के दो वर्ष बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग पेट दर्द, उल्टी और अन्य बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
नगर पंचायत का विस्तार करते हुए वर्ष 2019 में कोपा कोहना पूर्वी को वार्ड 13 में शामिल किया गया था, जिससे लोगों को शहरी सुविधाओं की उम्मीद जगी।
बिछाई गई पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे जल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। वार्ड के चंदन कुमार, व्यासजी, रमेश प्रसाद और सुधीर चंद्र ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन नियमित रूप से पेयजल कर वसूल रहा है, लेकिन बदले में पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हो रही।
उन्होंने चेतावनी दी कि जलापूर्ति जल्द शुरू नहीं हुई तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. छोटे लाल तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में लिया गया है और जांच कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X