दूसरे पति ने की पत्नी की हत्या: ईंट से कूच दिया सिर, तीन महीने पहले हुआ था निकाह; घुमाने के बहाने मर्डर
Varanasi News: वाराणसी में महिला की रक्तरंजित लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर लोहता थाने की पुलिस पहुंच गई। आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पूरी तफ्तीश करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पास में मिले आधार कार्ड के जरिए मृतका की पहचान कर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय के अनुसार, मृतका की पहचान नर्गिस (40) के रूप में हुई है। उसकी पहली शादी असगर से हुई थी, जो बिहार का रहने वाला है और मदनपुरा में किराये पर रहता था। दोनों के पांच बच्चे हैं। बाद में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद नर्गिस का संपर्क सुहैल से हुआ और जनवरी में दोनों ने निकाह कर लिया। इसके बाद वह परिवार सहित बजरडीहा में रहने लगी।
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, नर्गिस के पास कुछ जमीन थी, जिसे सुहैल ने बिकवा कर पैसे अपने पास रख लिए। जब पैसा खत्म हो गया तो वह नर्गिस से छुटकारा पाने की योजना बनाने लगा। कुछ दिनों तक वह घर से गायब रहा। इस दौरान नर्गिस ने भेलूपुर थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
बताया गया कि सोमवार रात सुहैल घर लौटा और नर्गिस को घुमाने के बहाने मंडुआडीह होते हुए हरपालपुर ले गया। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान सुहैल ने पास पड़ी ईंट से नर्गिस के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में आधार कार्ड के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतका के पिता गुलाब की तहरीर पर पति, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ससुर और देवर की तलाश जारी है।

कमेंट
कमेंट X