सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Major Tragedy Amidst Severe Storm and Rain Wall of Three-Story House Collapses Factory

Varanasi News: आंधी-बारिश से वाराणसी में दीवार भरभराकर गिरी, कई मजदूर दबे, एक की मौत; चार घायल

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: तीन मंजिला मकान की दीवार गिरने की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। त्वरित ताैर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को जिला और मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

Varanasi News Major Tragedy Amidst Severe Storm and Rain Wall of Three-Story House Collapses Factory
यही से दीवार नीचे गिरी थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: वाराणसी में चौकाघाट–हुकुलगंज मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी और बारिश के दौरान तीन मंजिला एक मकान की करीब 15 फीट लंबी दीवार भरभराकर बगल में स्थित सबमर्सिबल रिपेयरिंग कारखाने पर गिर गई। हादसे के समय कारखाने में काम कर रहे पांच से छह मजदूर दीवार के भारी मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

Trending Videos




घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से चार मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। मलबे से बाहर निकले मजदूर पवन ने बताया कि सभी लोग कारखाने में काम कर रहे थे, तभी तेज बारिश और हवा के बीच अचानक जोरदार आवाज हुई और बगल के मकान की दीवार सीधे टीनशेड पर आ गिरी, जिससे सभी लोग दब गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर कारखाने की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और इसके बाद एनडीआरएफ ने मलबे में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान दो अन्य मजदूरों को भी बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

कारखाना बबलू खान का है, जबकि बगल में स्थित तीन मंजिला मकान मुन्ना तिवारी का है। मकान की तीसरी मंजिल के ऊपर बनी दीवार की जुड़ाई अधूरी थी और उसे अस्थायी रूप से छोड़ा गया था, जो तेज हवा के दबाव में गिर गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ और पुलिस टीम मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं। घटना स्थल पर लोगों री भारी भीड़ जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed