सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tree Falls on Young Woman Gathering Mangoes She Dies Uncle Injured Police Not Informed

वाराणसी में हादसा: आम बीन रही युवती पर गिरा 200 किलो का पेड़, मौत, चाचा घायल; पुलिस को नहीं दी सूचना

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: हादसे में युवती की माैत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घायल युवक को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक है। वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना हमें नहीं दी गई थी।

Tree Falls on Young Woman Gathering Mangoes She Dies Uncle Injured Police Not Informed
अनीता राजभर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सारनाथ क्षेत्र के कोटवा गांव में बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। आम के बगीचे में आम बीन रही एक युवती पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, कोटवा गांव निवासी अनीता राजभर (20) बुधवार को शाम करीब चार बजे गांव के पास स्थित आम के बगीचे में आम बीन रही थी। उसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के झोंकों के कारण बगीचे का एक पेड़ जड़ से उखड़कर अनीता के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां फूला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि अन्य परिजनों का भी दुख से बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि अनीता दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता विष्णु राजभर आम के बगीचे की रखवाली कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस हादसे में अनीता के चाचा गुलशन (22) भी घायल हो गए, जिनका पंचकोसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उधर, थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और परिजनों ने बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार सरायमोहना घाट पर कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी बाद में मिली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed