{"_id":"69f1e52c2dd4b15f3106df7c","slug":"video-a-man-named-ranjeet-was-murdered-in-panipat-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में रणजीत नाम के शख्स की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापौली थाना क्षेत्र के बिहौली गांव में हुई रणजीत (32) की हत्या के तीन दिन बाद बुधवार को पत्नी और बच्चे बिहार के पूर्णिया जिले से पानीपत पहुंचे। जैसे ही पत्नी ने शवगृह में पति का शव देखा तो वह बेसुध हो गई। साथ में आई महिलाओं ने उसे किसी तरह से संभाला। पत्नी ने कहा कि विनोद कौन है और कहां का रहने वाला है उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। उधर, हत्या करने के बाद विनोद पत्नी और बच्चों को साइकिल पर बैठाकर भागा था। बापौली के पास एक पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में फुटेज में वह जाता दिखाई दिया।
बिहौली गांव में पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में रह रहे पूर्णिया निवासी रणजीत की उसी के साथी विनोद ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। रणजीत का शव सोमवार सुबह खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने उनके परिजनों को हत्या की सूचना दी थी। बुधवार को रणजीत की पत्नी जसना देवी दो बेटियों और परिवार अन्य सदस्यों के साथ पानीपत पहुंची। दोपहर को करीब 12 बजे वह जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे जहां पर पुलिस ने पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से रणजीत के शव की शिनाख्त करवाई। जैसे ही जसना देवी ने पति का शव देखा तो वह बेसुध हो गई और शवगृह के पास ही जमीन पर गिर गई। किसी तरह से साथ में आई महिलाओं ने उसे संभाला और सांत्वना दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।