{"_id":"69f1e446fec9c8b9020b58f4","slug":"ranjit-murder-in-panipat-haryana-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का शव देख बेसुध हुई पत्नी: साथी ने पत्नी के साथ उतारा मौत के घाट, साइकिल पर हुए थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति का शव देख बेसुध हुई पत्नी: साथी ने पत्नी के साथ उतारा मौत के घाट, साइकिल पर हुए थे फरार
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
रणजीत का शव बीते सोमवार को खेत मिला था उसकी गला रेतकर उसी के साथी विनोद ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या की थी। वारदात को अंजाम देकर दोनों पति-पत्नी साइकिल पर फरार हुए थे जो कि सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए थे।
पति का शव देख बेसुध हुई पत्नी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बापौली थाना क्षेत्र के बिहौली गांव में हुई रणजीत (32) की हत्या के तीन दिन बाद बुधवार को पत्नी और बच्चे बिहार के पूर्णिया जिले से पानीपत पहुंचे। जैसे ही पत्नी ने शवगृह में पति का शव देखा तो वह बेसुध हो गई। साथ में आई महिलाओं ने उसे किसी तरह से संभाला। पत्नी ने कहा कि विनोद कौन है और कहां का रहने वाला है उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। उधर, हत्या करने के बाद विनोद पत्नी और बच्चों को साइकिल पर बैठाकर भागा था। बापौली के पास एक पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में फुटेज में वह जाता दिखाई दिया।
बिहौली गांव में पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में रह रहे पूर्णिया निवासी रणजीत की उसी के साथी विनोद ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। रणजीत का शव सोमवार सुबह खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने उनके परिजनों को हत्या की सूचना दी थी। बुधवार को रणजीत की पत्नी जसना देवी दो बेटियों और परिवार अन्य सदस्यों के साथ पानीपत पहुंची।
दोपहर को करीब 12 बजे वह जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे जहां पर पुलिस ने पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से रणजीत के शव की शिनाख्त करवाई। जैसे ही जसना देवी ने पति का शव देखा तो वह बेसुध हो गई और शवगृह के पास ही जमीन पर गिर गई। किसी तरह से साथ में आई महिलाओं ने उसे संभाला और सांत्वना दी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X