{"_id":"69f1d60b05552961df0f2b0e","slug":"auto-rickshaw-driver-attacked-with-a-knife-over-a-mere-20-fare-in-sonipat-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat:: महज 20 रुपये के किराए के लिए ऑटो चालक पर चाकू से हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat:: महज 20 रुपये के किराए के लिए ऑटो चालक पर चाकू से हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
अनिल ने जब सवारियों से महज 20 रुपये किराए की मांग की, तो दो युवक तैश में आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने किराए के पैसे देने के बजाय अनिल पर चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। हमले के दौरान अनिल के शरीर पर कई जगह घाव आए हैं।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते हिंसा की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां सिर्फ 20 रुपये के ऑटो किराए को लेकर दो युवकों ने एक ऑटो चालक पर चाकू और बेल्ट से जानलेवा हमला कर दिया। घायल चालक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, गांव कवाली का निवासी अनिल ऑटो चलाकर अपना गुजारा करता है। सोमवार को अनिल कुंडली बॉर्डर से सवारियां लेकर सोनीपत की तरफ निकला था। जब उसका ऑटो नाथूपुर गांव के पास पहुँचा, तो वहां सवारियों को उतारते समय उसने अपना किराया माँगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
किराए की जगह मिले चाकू के वार
अनिल ने जब सवारियों से महज 20 रुपये किराए की मांग की, तो दो युवक तैश में आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने किराए के पैसे देने के बजाय अनिल पर चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। हमले के दौरान अनिल के शरीर पर कई जगह घाव आए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच जारी
लहूलुहान हालत में घायल अनिल खुद इलाज के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना तुरंत कुंडली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X