{"_id":"69f126c443d4bc43ef0d1b78","slug":"dispute-between-husband-and-wife-division-of-children-through-agreement-panipat-news-c-244-1-pnp1012-156272-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पति-पत्नी के बीच विवाद, समझौते में कर रहे बच्चों का बंटवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पति-पत्नी के बीच विवाद, समझौते में कर रहे बच्चों का बंटवारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। पति पत्नी के बीच झगड़े में अब बच्चों का भी बंटवारा होने लगा है, ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में पहुंचा।
एक बच्चे के साथ सात साल से पति से अलग रह रही पत्नी ने अब बेटी को भी वापस दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि उनके चार बच्चे हैं। दो पति के पास रह लेंगे और दो उसके पास। फिलहाल महिला संरक्षण अधिकारी ने दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया है।
पानीपत की एक महिला ने महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने कहा कि उसकी शादी करीब 18 साल पहले हुई थी। उनके चार बच्चे, दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे की उम्र करीब 16 साल है, उससे छोटी बेटी 13 साल, दूसरी बेटी 11 साल और सबसे छोटा बेटा सात साल का है। उनका कहना है कि पति से करीब सात साल पहले उसका पति से विवाद हो गया था। जिस कारण वह छोटे बेटे के साथ मायके में रहती है वहीं तीन बच्चे उसके पति के पास रहते हैं। महिला ने बड़ी बेटी को वापस दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि बेटी उसके पति के पास सुरक्षित नहीं है।
महिला संरक्षण अधिकारी ने दोनों पक्षों से बात की तो पति ने कहा कि वह बेटी पत्नी को नहीं देंगे। उसे बच्चे चाहिए थे तो वह सात साल पहले मांगती अब बेटी की उम्र 13 साल हो गई है। यही ससुराल वालों का आरोप है कि वह एक ही बेटी की मांग क्यों कर रही है, जबकि बेटा और एक अन्य बेटी भी पति के पास हैं। जिस पर महिला के मायके वालों का कहना है कि दो बच्चे पिता के साथ और दो मां के पास रह लेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X