सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mittal Mall reopens for the third day, with film stars arriving to watch the film.

Panipat News: मित्तल मॉल तीसरे दिन खुला, फिल्म देखने पहुंचे कलाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Mittal Mall reopens for the third day, with film stars arriving to watch the film.
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल को आग लगने के तीसरे दिन मंगलवार को ग्राहकों के लिए खोल दिया गया। सिनेमा में फिल्म के शो भी शुरू कर दिए गए हैं। मॉल खुलने से दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है। मंगलवार को हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा, मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बेटे अनिल पंवार ने सिनेमा में फिल्म देखी।
Trending Videos

शनिवार रात को करीब 10 बजे मित्तल मॉल में आग लग गई थी, जिसमें चार शोरूम और एक सैलून पूरी तरह से खाक हो गई थी। धुआं और पानी से अंदर बाकी अन्य शोरूम में भी नुकसान हुआ था। मॉल की सफाई को देखते हुए दो दिन के लिए मॉल को बंद कर दिया गया था। रविवार और सोमवार को मरम्मत का कार्य हुआ। आग लगने से मॉल के क्षतिग्रस्त हिस्से को छोड़ बाकी को खोल दिया गया। मॉल में सुबह से ही ग्राहक पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर के समय भी मॉल में चहल पहल नजर आई। रमेश कुमार और दीपक ने बताया कि बताया कि मॉल तीन दिन से बंद था। वे मंगलवार को खरीदारी करने आए थे, इसके बाद मॉल में फिल्म देखी। कुछ समय में हरियाणा पहुंचेगा बॉलीवुड : मंगलवार को हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा फिल्म देखने के लिए मॉल में पहुंचे, उनके साथ पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बेटे अनिल पंवार भी रहे। उन्होंने समर्थकों के साथ लाइसेंस फिल्म देखी। मासूम शर्मा ने कहा कि हरियाणा में कलाकारों की कोई कमी नहीं है। कलाकारों को देशभर में पूरा समर्थन मिल रहा है। कुछ समय में बॉलीवुड हरियाणा में पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed