सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wire came in contact with high tension line, three children got burnt

Panipat News: हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया तार, तीन बच्चे झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Wire came in contact with high tension line, three children got burnt
जिला नागरिक अस्पताल में उपचारधीन मासूम बच्चा। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के काबड़ी रोड अर्जुन नगर में छत पर खेलते समय बच्चों ने तांबे के तार में पत्थर बांधकर हवा में उछाल दिया। तार छत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगने छत पर खेल रहे तीन बच्चे झुलस गए। तीनों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। एक बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई दाखिल कराया है, वहीं एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
Trending Videos

उधर, लाइन में हुए फॉल्ट से आस-पास के कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए और लोगों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। अर्जुन नगर के राकेश ने बताया कि वह और उनकी पत्नी ममता फैक्टरी में काम करते हैं। उनके दो बच्चे 12 वर्षीय शुभम और बेटी रीना हैं। उनकी छत पर पड़ोस के धर्मपाल का बेटा दीपांशु और शुभम छत पर खेल रहे थे। दीपांशु ने तांबे के पतले से तार के एक सिरे में पत्थर बांधकर हवा में उछाल दिया। तार पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टच हो गया, इससे दीपांशु और शुभम करंट लगने से झुलस गए, इसके साथ ही तार नीचे से गुजर रही दूसरी लाइन से भी छू गया। इससे लाइन में फॉल्ट हो गया और उनके घर के उपकरण फुंक गए और कमरे में आग लग गई। आग से उनकी बेटी रीना मामूली रूप से झुलस गई। परिजनों ने तुरंत ही बच्चों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दीपांशु को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया वहीं शुभम को अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया। वहीं, रीना को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed