{"_id":"69f126a576718b76320ed8ee","slug":"raids-in-search-of-murderers-no-clue-found-panipat-news-c-244-1-pnp1012-156296-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हत्यारोपियों की तलाश में दबिश, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हत्यारोपियों की तलाश में दबिश, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। बिहौली गांव में पूर्व सरपंच के खेत में नौकर रणजीत की हत्या के मामले में बापौली थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन पति-पत्नी दोनों का ही अभी कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी आरोपियों की तलाश कराई।
बिहौली गांव में सोमवार को पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में नौकरी करने वाले रणजीत की हत्या कर दी गई थी। धारदार हथियार से गर्दन रेतकर और गंडासी से चेहरे पर वार किए गए थे। वारदात के बाद ही उसके साथ रहने वाला उसका रिश्तेदार विनोद और उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ लापता हैं। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, इसके बाद से ही पुलिस विनोद और उसकी पत्नी की तलाश कर रही है। पुलिस ने उसके कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास भी जांच की लेकिन पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं लगा। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ अन्य रिश्तेदारों से विनोद के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर, थाना बापौली प्रभारी बंशीलाल ने बताया कि टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे हत्याकांड का खुलासा किया जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X