{"_id":"69f1fe3dbb1083e43506983e","slug":"video-chaupal-program-organized-in-matalauda-bdpo-office-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: मतलौडा के बीडीपीओ कार्यालय में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों ने की बस स्टैंड और महिला कॉलेज की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: मतलौडा के बीडीपीओ कार्यालय में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों ने की बस स्टैंड और महिला कॉलेज की मांग
अमर उजाला द्वारा मेरी गांव मेरी शान के अंतर्गत मतलौडा में खंड विकास व पंचायत अधिकारी कार्यालय में बुधवार को चौपाल कार्यक्रम कराया गया। इसमें ग्रामीणों ने आगे आकर अपनी समस्या और समाधान की मांग उठाई। इसके साथ सरकार और प्रशासन से इनके समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने मतलौडा से राजकीय कन्या कॉलेज को किसी भी सूरत में शिफ्ट न करने देने का फैसला एक सुर में लिया। इसके साथ मतलौडा में बस स्टैंड और जाम का स्थानीय समाधान मांगा।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्यातिथि बीडीपीओ विशाल रहे। विशिष्ट अतिथि इनेलो के युवा प्रधान महासचिव डॉ. नवीन नैन भालसी, जिला परिषद के पूर्व सदस्य विनय गुप्ता और पंचायत समिति के उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि नरेश रहे।
ब्लॉक समिति अध्यक्ष के प्रतिनिधि नरेश ने पर्यावरण संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। साथ ही लोगों से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और पर्यावरण सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।