{"_id":"69f1b8ed9a5b3150fd0343d3","slug":"these-fruits-are-very-harmful-in-summer-season-garmi-me-kaun-se-fruits-nahi-khana-chahiye-2026-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Diet Tips: पांच ऐसे फल जो गर्मी में आपकी तबीयत बिगाड़ सकते हैं!","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Summer Diet Tips: पांच ऐसे फल जो गर्मी में आपकी तबीयत बिगाड़ सकते हैं!
Wed, 29 Apr 2026 03:55 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:55 PM IST
सार
Avoid These Fruits in Summer: अक्सर लोग सलाह देते हैं कि गर्मी के मौसम में जितना ज्यादा हो फल खाने चाहिए। पर, क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनके ज्यादा सेवन से गर्मी में आपका हाल बेहाल हो सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
पांच ऐसे फल जो गर्मी में आपको बीमार कर देंगे
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Avoid These Fruits in Summer: अक्सर लोग इस भीषण गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा फल खाने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर ठंडा और एनर्जेटिक बना रहे। हालांकि, हर चीज की एक सीमा होती है और यही नियम फलों पर भी लागू होता है।
पांच ऐसे फल जो गर्मी में आपको बीमार कर देंगे
- फोटो : Freepik
आम
- आम स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसमें नेचुरल शुगर और कैलोरी काफी ज्यादा होती है।
- गर्मियों में इसका अधिक सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है, जिससे मुंह में छाले, पिंपल्स और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- इसके अलावा ज्यादा आम खाने से वजन बढ़ने और ब्लड शुगर लेवल पर भी असर पड़ सकता है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।
पांच ऐसे फल जो गर्मी में आपको बीमार कर देंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम
पपीता
- पपीता पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाने पर यह पेट को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
- अधिक मात्रा में पपीता खाने से दस्त, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- कुछ लोगों में यह एलर्जी या स्किन रिएक्शन भी पैदा कर सकता है।
- इसे सीमित मात्रा में ही खाना बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच ऐसे फल जो गर्मी में आपको बीमार कर देंगे
- फोटो : संवाद
लीची
- लीची में शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे इसका ज्यादा सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।
- गर्मियों में अधिक लीची खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और चक्कर, कमजोरी या सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- खाली पेट लीची खाना खासतौर पर नुकसानदायक माना जाता है।
विज्ञापन
पांच ऐसे फल जो गर्मी में आपको बीमार कर देंगे
- फोटो : Freepik.com
अंगूर
- अंगूर में प्राकृतिक शुगर अधिक होती है, जिससे इसका अधिक सेवन पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।
- ज्यादा अंगूर खाने से गैस, ब्लोटिंग और पेट खराब होने की शिकायत हो सकती है।
- इसके अलावा कुछ लोगों में यह ब्लड शुगर बढ़ाने का कारण भी बन सकता है।