फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Analog Paneer Side Effects: नकली पनीर खाने से हो सकती हैं ये बड़ी परेशानियां, सेवन से पहले जान लें ये बातें

Mon, 17 Aug 2026 01:13 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 17 Aug 2026 01:13 PM IST
सार

Side Effect Of Eating Analog Paneer: हाल ही में उत्तर प्रदेश समत कई राज्यों में एनालॉग यानी कि बिना दूध वाला पनीर बैन किया गया है। इसकी क्या वजह है और इसके सेवन से शरीर को क्या नुकसान पहुंचता है, आज ह इसी बारे में आपको डिटेल जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
side effect of eating analog paneer in hindi fake paneer khane ke kya nuksan hain
नकली पनीर खाने से हो सकती हैं ये बड़ी परेशानियां - फोटो : AI
Side Effect Of Eating Analog Paneer: पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन बाजार में मिलने वाला हर पनीर असली दूध से बना हो, यह जरूरी नहीं। इन दिनों एनालॉग पनीर को लेकर कई राज्यों में सख्ती की जा रही है। एनालॉग पनीर पारंपरिक दूध से बने पनीर के बजाय दूसरे गैर-डेयरी फैट, स्टार्च और अन्य सामग्री से तैयार किया जा सकता है। 


FSSAI ने भी साफ किया है कि ऐसे चीज एनालॉग को पनीर के नाम से बेचना नियमों का उल्लंघन है। इसी के चलते हाल में उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर के खिलाफ कार्रवाई और प्रतिबंध की खबरें सामने आई हैं। 
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि एनालॉग पनीर क्या है, असली पनीर से यह कैसे अलग है और इसे खाने को लेकर चिंता क्यों जताई जा रही है। इस खबर में जानिए एनालॉग पनीर से जुड़े 5 बड़े नुकसान और इससे बचने के तरीके।

 
side effect of eating analog paneer in hindi fake paneer khane ke kya nuksan hain
नकली पनीर खाने से हो सकती हैं ये बड़ी परेशानियां - फोटो : AI
पहले जानें कि एनालॉग पनीर क्या होता है?

एनालॉग पनीर ऐसा उत्पाद है जो पारंपरिक पनीर की तरह दिखता और इस्तेमाल होता है, लेकिन इसमें दूध के बजाय वनस्पति फैट, स्टार्च या दूसरे गैर-डेयरी तत्वों का इस्तेमाल किया जा सकता है। समस्या तब बढ़ती है जब इसे ग्राहक को असली पनीर बताकर बेचा जाता है। FSSAI ने इसी तरह की गलत लेबलिंग पर सख्ती की है। आइए अब खबर में आगे जानते हैं इसके नुकसान

 
side effect of eating analog paneer in hindi fake paneer khane ke kya nuksan hain
नकली पनीर खाने से हो सकती हैं ये बड़ी परेशानियां - फोटो : AI
1. पाचन संबंधी परेशानी

एनालॉग पनीर में दूध की जगह अलग तरह के वसा, स्टार्च और दूसरी सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे उत्पाद हर व्यक्ति के लिए आसानी से पचने वाले हों, यह जरूरी नहीं है। ज्यादा मात्रा में खाने पर कुछ लोगों को पेट भारी लगना, गैस, पेट फूलना, अपच या एसिडिटी जैसी परेशानी हो सकती है। खासकर अगर इसे पहले से ही तले-भुने या मसालेदार खाने के साथ खाया जाए, तो पाचन संबंधी दिक्कत बढ़ सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
side effect of eating analog paneer in hindi fake paneer khane ke kya nuksan hain
नकली पनीर खाने से हो सकती हैं ये बड़ी परेशानियां - फोटो : AI
2. ज्यादा वसा और कैलोरी

कई एनालॉग पनीर उत्पादों में वनस्पति वसा का इस्तेमाल किया जाता है। उत्पाद में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उसकी मात्रा के आधार पर इसमें वसा और कैलोरी की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति इसे नियमित रूप से और ज्यादा मात्रा में खाता है, तो उसकी कुल कैलोरी और वसा की खपत बढ़ सकती है। इसलिए खरीदते समय पैकेट पर पोषण संबंधी जानकारी और सामग्री जरूर देखें।

 
विज्ञापन
side effect of eating analog paneer in hindi fake paneer khane ke kya nuksan hain
नकली पनीर खाने से हो सकती हैं ये बड़ी परेशानियां - फोटो : AI
3. पोषण की कमी

असली पनीर दूध से तैयार होता है और इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। वहीं एनालॉग पनीर का पोषण प्रोफाइल उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री पर निर्भर करता है। इसलिए एनालॉग पनीर को हमेशा असली दूध से बने पनीर के बराबर पोषण वाला उत्पाद नहीं माना जा सकता। अगर कोई व्यक्ति प्रोटीन या कैल्शियम के लिए पनीर को अपनी डाइट में शामिल करता है, तो उसे उत्पाद की पोषण संबंधी जानकारी पर ध्यान देना चाहिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed