{"_id":"6a829e1322e2c34afc08bf6d","slug":"side-effects-of-excessive-screen-time-in-hindi-how-to-reduce-screen-time-headaches-2026-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tip: घंटों मोबाइल-लैपटॉप चलाते हैं? सिरदर्द के साथ इन दिक्कतों का भी बढ़ सकता है खतरा, डॉक्टर ने चेताया","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tip: घंटों मोबाइल-लैपटॉप चलाते हैं? सिरदर्द के साथ इन दिक्कतों का भी बढ़ सकता है खतरा, डॉक्टर ने चेताया
Mon, 17 Aug 2026 11:31 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:31 AM IST
सार
Why Does My Head Hurt After Using My Phone: इस खबर में जानिए लंबे समय तक स्क्रीन देखने से सिरदर्द क्यों होता है, इसके पीछे क्या कारण हैं और इससे बचने के लिए विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं।
विज्ञापन
घंटों लैपटॉप पर काम करने वालों को क्यों होता है सिरदर्द?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Why Does My Head Hurt After Using My Phone: लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन देखना आज की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। ऑफिस का काम हो, पढ़ाई हो या सोशल मीडिया, घंटों स्क्रीन के सामने बिताना आम हो गया है। ऐसे में कई लोगों को दिन खत्म होते-होते सिरदर्द, आंखों में थकान या बेचैनी महसूस होने लगती है। लेकिन क्या हर बार इसके लिए सिर्फ स्क्रीन जिम्मेदार है? इस खबर में इसी सवाल का जवाब जानेंगे।
घंटों लैपटॉप पर काम करने वालों को क्यों होता है सिरदर्द?
- फोटो : AI
स्क्रीन टाइम और सिरदर्द का कनेक्शन क्या है?
सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर इन दोनों के बीच का कनेक्शन क्या है। दरअसल, डॉक्टर नेहा के मुताबिक, लंबे समय तक बिना ब्रेक स्क्रीन देखने से डिजिटल आई स्ट्रेन हो सकता है। स्क्रीन पर लगातार फोकस करने के दौरान पलकें कम झपकती हैं, जिससे आंखों में सूखापन और थकान बढ़ सकती है। स्क्रीन की चमक और ग्लेयर भी परेशानी बढ़ा सकते हैं।
सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर इन दोनों के बीच का कनेक्शन क्या है। दरअसल, डॉक्टर नेहा के मुताबिक, लंबे समय तक बिना ब्रेक स्क्रीन देखने से डिजिटल आई स्ट्रेन हो सकता है। स्क्रीन पर लगातार फोकस करने के दौरान पलकें कम झपकती हैं, जिससे आंखों में सूखापन और थकान बढ़ सकती है। स्क्रीन की चमक और ग्लेयर भी परेशानी बढ़ा सकते हैं।
घंटों लैपटॉप पर काम करने वालों को क्यों होता है सिरदर्द?
- फोटो : AI
गर्दन का तनाव भी बन सकता है वजह
मोबाइल को लगातार नीचे करके देखने या लैपटॉप पर झुककर बैठने से गर्दन और कंधों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है। यह तनाव कुछ लोगों में सिरदर्द को बढ़ा सकता है।
मोबाइल को लगातार नीचे करके देखने या लैपटॉप पर झुककर बैठने से गर्दन और कंधों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है। यह तनाव कुछ लोगों में सिरदर्द को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों लैपटॉप पर काम करने वालों को क्यों होता है सिरदर्द?
- फोटो : AI
माइग्रेन वालों को ज्यादा सावधानी
जिन लोगों को पहले से माइग्रेन की समस्या है, उनके लिए अत्यधिक स्क्रीन एक्सपोजर संभावित ट्रिगर हो सकता है। इसके साथ खराब नींद, तनाव, पानी की कमी और समय पर खाना न खाना भी माइग्रेन को प्रभावित कर सकता है।
जिन लोगों को पहले से माइग्रेन की समस्या है, उनके लिए अत्यधिक स्क्रीन एक्सपोजर संभावित ट्रिगर हो सकता है। इसके साथ खराब नींद, तनाव, पानी की कमी और समय पर खाना न खाना भी माइग्रेन को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
घंटों लैपटॉप पर काम करने वालों को क्यों होता है सिरदर्द?
- फोटो : AI
देर रात फोन चलाने से बिगड़ सकती है नींद
सोने से पहले फोन पर वीडियो देखना या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना आसानी से नींद का समय कम कर देता है। नींद पूरी न होने पर अगले दिन थकान, चिड़चिड़ापन, एकाग्रता में कमी और ‘ब्रेन फॉग’ जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।