फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Habits: खाने के बाद 10 मिनट की वॉक का कमाल, जानिए शरीर में क्या-क्या बदलाव आता है?

Sun, 16 Aug 2026 09:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Aug 2026 09:46 PM IST
सार

खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की हल्की वॉक भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। भोजन के बाद चलने से ब्लड शुगर में अचानक होने वाली बढ़ोतरी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कि इसका शरीर पर क्या-क्या असर होता है?

विज्ञापन
10-Minute Walk After Eating Surprising Health Benefits You Should Know
डिनर के बाद वॉक जरूरी - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपको भी खाना खाने के बाद सुस्ती आने लगती है और तुरंत बेड पर चले जाते हैं? आपकी ये एक आदत असल में सेहत के लिए बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की हल्की वॉक भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। 



खाने के बाद शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती है जिससे शुगर बढ़ने लगता है, यही वजह है कि हमें सुस्ती भी महसूस होती है। हालांकि इसी समय सिर्फ 10 मिनट पैदल चल लिया जाए तो शरीर इस ग्लूकोज का न सिर्फ सही तरीके से इस्तेमाल कर पाता है बल्कि शुगर हाई होने की समस्या को भी कम किया जा सकता है।

2023 में प्रकाशित एक समीक्षा और मेटा-विश्लेषण में पाया गया कि भोजन के बाद हल्का वॉक करने से ब्लड ग्लूकोज बढ़ने की स्थिति में सुधार हुआ और भोजन से पहले व्यायाम करने की तुलना में भी इसका तत्काल प्रभाव बेहतर था। यानी खाने के बाद शरीर को बिल्कुल स्थिर रखने के बजाय थोड़ी वॉक और गतिविधि के कई फायदेमंद हो सकते हैं।

 

10-Minute Walk After Eating Surprising Health Benefits You Should Know
वॉकिंग के फायदे - फोटो : adobe stock images

खाने के बाद चलने की बनाएं आदत

साल 2026 में प्रकाशित एक अन्य रिपोर्ट में टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में भोजन के बाद की शारीरिक गतिविधि से ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या में कमी देखी गई।
 

  • खाने के बाद शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती है। भोजन के बाद हल्की शारीरिक गतिविधि इस बढ़ोतरी को कम करने में मदद कर सकती है। इतना ही नहीं ये एक छोटी सी आदत आपके शरीर को कई और भी लाभ दे सकती है।
10-Minute Walk After Eating Surprising Health Benefits You Should Know
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com

पाचन स्वास्थ्य में होता है सुधार 
 

  • हल्की वॉक शरीर की गतिविधि बढ़ाती है, जिससे पाचन तंत्र को भोजन आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। पेट भारी लगना और सुस्ती जैसी परेशानी भी कम महसूस हो सकती है। नियमित वॉक की आदत एसिड रिफलक्स जैसी समस्याओं को कम करने में भी मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10-Minute Walk After Eating Surprising Health Benefits You Should Know
मोटापा से बचने के तरीके - फोटो : Adobe stock

वजन कंट्रोल करने में भी करती है मदद
 

  • भोजन के बाद 10 मिनट की वॉक शुगर स्पाइक को रोकती है जिसका सीधा संबंध वजन बढ़ने से माना जाता है। अगर आप दिन में दो या तीन बार भोजन के बाद 10-10 मिनट चलते हैं, तो रोजाना की कुल शारीरिक गतिविधि बढ़ जाती है। लंबे समय तक यह आदत वजन को नियंत्रित रखने और ज्यादा देर तक बैठे रहने की समस्या को कम करने में मदद कर सकती है।


भोजन के बाद कम होती है सुस्ती 

  • कई लोगों को खाना खाने के बाद अचानक आलस और नींद महसूस होती है। खासकर भारी भोजन के बाद ऐसा ज्यादा महसूस हो सकता है। ऐसे  में थोड़ी देर की हल्की वॉक शरीर को सक्रिय रखने में मदद करती है। 





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed