फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nutrition Deficiency: जिंक, आयरन और बी12 की कमी कैसे पहचानें? शरीर खुद देता है ये संकेत

Sun, 16 Aug 2026 09:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Aug 2026 09:02 PM IST
सार

शरीर में विटामिन बी12 और आयरन की कमी धीरे-धीरे असर दिखाती है। लगातार थकान और कमजोरी, चक्कर, त्वचा का फीका पड़ना, सांस फूलना कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण हो सकता है।

विज्ञापन
vitamin b12 and iron deficiency symptoms and sign in body how to identify
पोषक तत्वों की कमी - फोटो : Amarujala.com/AI

हमारा शरीर खुद बता देता है कि अंदर सब ठीक चल रहा है या नहीं। बस हमें इन संकेतो को समय रहते समझने की जरूरत होती है। कई बार बिना ज्यादा काम किए थकान होना, बालों का लगातार झड़ना, मुंह में बार-बार छाले होना या हाथ-पैर में झनझनाहट रहना हमें बताता है कि अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हम अक्सर इन समस्याओं को तनाव, नींद की कमी या मौसम का असर मानकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन कई बार ये छोटी-छोटी परेशानियां शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी का संकेत भी हो सकती हैं।



हमारे शरीर को कई विटामिन और मिनरल का बहुत थोड़ी मात्रा में ही जरूरत होती ह, लेकिन इनका काम बहुत बड़ा है। जब इनकी कमी होने लगती है तो शरीर अलग-अलग तरीके से संकेत देना शुरू कर सकता है।

डॉक्टर कहते हैं, समय रहते शरीर को संकेतों को पहचानना और इलाज कराना बहुत जरूरी होता है।

vitamin b12 and iron deficiency symptoms and sign in body how to identify
पोषक तत्वों की कमी से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

विटामिन और मिनरल की कमी

विटामिन और मिनरल शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व हैं। ये ऊर्जा बनाने, खून की कोशिकाओं, नसों-हड्डियों और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को ठीक रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसी डाइट लेने की सलाह देते हैं जिनसे इनकी कमी आसानी से पूरी हो सके।

कई बार शरीर में पोषक तत्वों की बहुत ज्यादा कमी हो जाने के कारण आपको सप्लीमेंट्स लेने की भी जरूरत हो सकती है। आइए जानते हैं कि आसान तरीके से ये कैसे पता लगाया जा सकता है कि शरीर में जरूरी तत्वों की कमी तो नहीं हो गई है?

vitamin b12 and iron deficiency symptoms and sign in body how to identify
थकान की समस्या - फोटो : Freepik.com

बिना ज्यादा काम के लगातार थकान

दिनभर काम करने के बाद थकना होना सामान्य है, लेकिन पर्याप्त नींद के बावजूद लगातार कमजोरी और थकान महसूस हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
 

  • आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया में कमजोरी, थकान, ऊर्जा की कमी और एकाग्रता में परेशानी हो सकती है। 
  • विटामिन बी12 की कमी में भी आप अक्सर थका हुआ या कमजोर महसूस कर सकते हैं। 
  • हालांकि थकान के कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। इसलिए सिर्फ इस एक लक्षण के आधार पर विटामिन या आयरन की गोली शुरू करना सही नहीं है। समय रहते जांच जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin b12 and iron deficiency symptoms and sign in body how to identify
बालों का झड़ना - फोटो : adobe stock

बालों का झड़ना भी संकेत

क्या आपके भी रोज खूब सारे बाल झड़ रहे हैं?  बालों की समस्याओं के वैसे तो कई कारणों हो सकते हैं। पोषण की कमी इसमें सबसे प्रमुख है। 
 

  • एनीमिया के शिकार लोगों में भी बाल झड़ने की समस्या देखी जा सकती है। इसलिए बाल झड़ने पर बिना जांच के कई तरह के सप्लीमेंट लेना ठीक नहीं है।
  • आयरन की कमी, भोजन, तनाव, हार्मोनल समस्याओं के साथ कई अन्य स्थितियां भी बालों की सेहत को बिगाड़ने वाली हो सकती हैं।
विज्ञापन
vitamin b12 and iron deficiency symptoms and sign in body how to identify
घाव की समस्या - फोटो : Adobe Stock

घाव देर से भरना

छोटी चोट या कट आमतौर पर धीरे-धीरे ठीक हो जाता है। लेकिन अगर घाव भरने में सामान्य से ज्यादा समय ले रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
 

  • घाव के देर से ठीक होने को अक्सर डायबिटीज समझ लिया जाता है पर कुछ मामलों में इसके पीछे पोषक तत्वों की कमी भी कारण हो सकती है।
  • जिंक की कमी के कारण बार-बार संक्रमण बार-बार होने, बाल झड़ने और घाव के देर से ठीक होने वाली दिक्कत देखी जाती रही है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed