सब्सक्राइब करें

Recipe: व्हाईट ग्रेवी वाली पनीर की सब्जी इस विधि से बनाएं, मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 28 Jun 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Afghani Paneer In White Gravy Recipe In Hindi
पनीर - फोटो : iStock

पनीर की सब्जी की कई सारी वैराइटी रहती है। जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। फिर वो चाहे शाही पनीर हो या फिर कड़ाही पनीर, पनीर लबाबदार हो या मटर पनीर। हर सब्जी का कुछ अलग स्वाद होता है। जो इसे खास बनाता है। वैसे तो रेस्टोरेंट में आपने कई बार व्हाईट क्रीमी ग्रेवी वाली सब्जी खाई होगी। लेकिन इसे घर में बनाने से अगर आप कतराती है। तो इस बार आसान सी रेसिपी की मदद से ट्राई करें। बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मिलेगा। तो चलिए जानें क्या है इस सफेद ग्रेवी वाली अफगानी पनीर की रेसिपी।

Trending Videos
Today’s Kitchen Afghani Paneer In White Gravy Recipe In Hindi
paneer - फोटो : pixa
अफगानी पनीर की सामग्री

पनीर, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, कटा हुआ धनिया का पत्ता, पुदीना, प्याज, हरी मिर्च, काजू पानी में भीगे हुए, चीज दो स्लाइस, दही, फ्रेश क्रीम, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च, कसूरी मेथी, चाट मसाला, गरम मसाला, जीरा पाउडर, तेजपत्ता, मक्खन, तेल, पानी, दालचीनी, अदरक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Afghani Paneer In White Gravy Recipe In Hindi
paneer - फोटो : instagram
अफगानी पनीर को बनाने की विधि

सबसे पहले पनीर को मैरिनेट कर लें। इसके लिए पनीर को गर्म पानी में धोने के बाद नींबू, अदरक-लहसुन का पेस्ट लगाकर रख दें। इसे अच्छे तरीके से सारे पनीर के टुकड़ों में लगाएं। अब मिक्सी के जार में धनिया के पत्ते, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च, भीगे हुए काजू, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़े से पानी में पीस लें और पेस्ट बना लें। 

Today’s Kitchen Afghani Paneer In White Gravy Recipe In Hindi
paneer - फोटो : Pixabay

किसी बाउल को लेकर उसमे दही को फेंट लें। फिर इसमे फ्रेश क्रीम को डालकर दही से साथ मिलाएं। साथ में नमक, काली मिर्च, कसूरी मेथी, चाट मसाला, गरम मसाला, जीरा पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमे पनीर के टुकड़े डाल दें। अब किसी ग्रिलर में या फिर नॉनस्टिक तवे पर पनीर को पकाएं। एक तरफ से पकने के बाद पनीर को पलटकर निशान बन जाने तक रूकें। फिर इसे निकाल लें। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen Afghani Paneer In White Gravy Recipe In Hindi
paneer - फोटो : iStock

अब एक कड़ाही में मक्खन गर्म करें। इसमे तेजपत्ता, इलायची, लौंग, दालचीनी और अदरक डालें। जब ये भुन जाए तो इसमे काजू का पेस्ट डालकर भूनें। भुनने के लिए गैस को धीमा कर दें। पनीर डालकर सारी चीजों को पका लें। बस ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed