फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2019: इस बार होली पर ट्राई करें पान गुझिया और आलू की जलेबी

Thu, 21 Mar 2019 06:16 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 21 Mar 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
Holi 2019 special dish for holi celebration
कॉन्सेप्ट इमेज

होली रंगों के त्योहार के साथ-साथ पकवानों का भी त्योहार है। इस खास मौके पर घरों में तरह-तरह की लजीज व्यंजन तैयार किए जाते हैं। ताकि घर आए मेहमानों को बढ़िया से बढ़िया खाना खिलाकर उन्हें खुश किया जा सके। महिलाएं होली के मौके पर तई नई तरह की डिशेज तैयार करती हैं। लेकिन हम इस बार आपको कई ऐसे डिशेज बताने जा रहे हैं जिसे खाते ही मेहमान उंगलियां चाटते रह जाएंगे और आपकी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। 

Holi 2019 special dish for holi celebration
पान गुझिया

पान गुझिया
सामग्रीः मैदा-एक कप, भुनी सूजी-दो बड़े चम्मच, भुना खोया-एक कप, पिसी शक्कर एक कप, दो पान के पत्ते, गुलकंद-दो बड़े चम्मच, खोपरे का बूरा-दो बड़े चम्मच, पेठाचेरी-दो बड़े चम्मच, गुलाबकतरी-दो बड़े चम्मच, माठा पान मसाला-छोटा चम्मच, सौंफ-एक छोटा चम्मच, बादाम कतरन-दो बड़े चम्मचे और घी।

Holi 2019 special dish for holi celebration
पान गुझिया

तरीका
मैदे में दो बड़े चम्मच पिघले घी का मोयन डालकर ठंडे पानी से सख्त आटा गूंधे। गीले कपड़े से 15 मिनट ढककर रखें। पान के पत्ते मिक्सी में दरदरे पीस लें। बची हुई सामग्री मिलाकर भरावन तैयार कर लें। मैदे की लोई बनाकर पूरे बेलें। इसमें भरावन भरकर गुझिया को आकार दें। इन्हें गर्म घी में गुलाबी होने तक तल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2019 special dish for holi celebration
पोटैटो जलेबी

आलू जलेबी
सामग्रीः आलू-तीन से चार, दही-एक कप, अरारोट-एक कप, शक्कर-एक कप, केसर-छोटा चम्मच, इलायची-एक से दो छोटा चम्मच, गुलाबजल-एक बड़ा चम्मच, घी-तलने के लिए।

विज्ञापन
Holi 2019 special dish for holi celebration
पोटैटो जलेबी

विधिः केसर को गुलाबजल में घोंट लें। शक्कर की एक तार की चाशनी बना लें। इसमें केसर व इलायची मिलाकर अलग रख लें। आलू उबालकर छीलें व मैश करें। इसमें दही व अरारोट मिलाकर एकसार करें। जलेबी के घोल की तरह घोल तैयार कर लें। अब इसकी गर्म घी में जलेबियां तल लें। इसके बाद इन्हें चाशनी में पांच से सात मिनट तक डुबोकर रखें फिर प्लेट में निकालें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed