सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

International Nurses Day 2023: 12 मई को क्यों मनाते हैं अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस? जानें इतिहास और थीम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 12 May 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
International Nurses Day 2023 Date 12 May History Significance Theme in Hindi
International nurse day 2023 - फोटो : amar ujala

International Nurses Day 2023: कोरोना काल में जब वायरस के कारण पूरी दुनिया में लोग पीड़ित थे, तब डॉक्टरों के साथ ही नर्सों की भूमिका बहुत अहम हो गई थी। कोविड संकट के दौरान हेल्थ वर्कर कोरोना वॉरियर्स बनकर इस वायरस से हमारी सुरक्षा करते रहे। दिन रात डॉक्टरों के साथ नर्सों ने लोगों की सेवी की। किसी भी रोगी के स्वास्थ्य के लिए एक डॉक्टर जितना अहम भूमिका में होता है, उतना ही महत्वपूर्ण रोल नर्स का भी होता है। नर्स ही बीमार की देखभाल करती है। पूरा दिन एक डॉक्टर एक मरीज के पास नहीं रह सकते हैं। नर्स मरीज की हालत की निगरानी करती है। नर्स के इसी सेवा भाव को सम्मानित करने और उनके योगदान की सराहना करने के लिए हर साल दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि नर्स दिवस मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई? यहां जानें अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम, महत्व और इतिहास।

Trending Videos
International Nurses Day 2023 Date 12 May History Significance Theme in Hindi
International Nurse Day 2023 - फोटो : amar ujala

कब मनाया जाता है नर्स दिवस?

प्रतिवर्ष 12 मई को नर्स दिवस मनाते हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत जनवरी 1974 से हुई थी। हालांकि बाद में मई में नर्स दिवस मनाया जाने लगा। इसके पीछे की एक खास वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Nurses Day 2023 Date 12 May History Significance Theme in Hindi
International nurse day 2023 - फोटो : amar ujala

12 मई को ही क्यों मनाते हैं नर्स दिवस

दरअसल, नर्स दिवस आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को समर्पित है। इसलिए इस दिन को 12 मई को मनाते हैं। फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म 12 मई को ही हुआ था। उन्होंने ही नोबेल नर्सिंग सेवा की शुरुआत की थी।

International Nurses Day 2023 Date 12 May History Significance Theme in Hindi
International nurse day 2023 - फोटो : amar ujala

कैसे हुई नर्स दिवस मनाने की शुरुआत?

इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स ने 1974 को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाने की घोषणा की थी। उस दौरान नर्सों को किट वितरण कराने का काम इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स का होता था। वहीं नर्सों के काम से संबंधित चीजों की देखरेख करता था।

विज्ञापन
International Nurses Day 2023 Date 12 May History Significance Theme in Hindi
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 - फोटो : Istock

नर्स डे 2023 की थीम

इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स प्रतिवर्ष एक विशेष थीम पर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाता है। नर्स दिवस 2023 की थीम '(Our Nurses, Our Future) 'आवर नर्सेस, आवर फ्यूचर' है। इसका अर्थ है, हमारी नर्सें, हमारा भविष्य। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed